कर्नाटक चुनाव के नतीजे को लेकर फडणवीस ने कहा कि हमें लग रहा था कि हम यह अपवाद तोड़ देंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। 2018 में बीजेपी को 36 फीसदी वोट मिले थे। 2018 में जितने मत मिले थे उतने ही मिले हैं, लेकिन सीटों में हमें 40 सीट ही मिली है।
महाराष्ट्र | 13 May 2023, 5:48 PM
हुबली धारवाड़ सीट से इस चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का एक बयान फिर से चर्चा में है। उन्होंने जगदीश शेट्टार के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने के बाद कहा था कि वह चुनाव हारेंगे।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 5:34 PM
उद्धव ठाकरे ने कहा कि कर्नाटक चुनाव ने देश की राजनीति को नई दिशा और उम्मीद की नई किरण दिखाई है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कर्नाटक में मोदी और शाह की तानाशाही की पराजय हुई।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 5:11 PM
ऐसे चुनाव परिणाम कि उम्मीद न ही कांग्रेस को रही होगी और न ही बीजेपी को। इन चुनावों में कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर मैदान में लड़ते हुई दिखाई दिए थे। चुनावी अभियान की शुरुआत पिछले वर्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से ही हो गई थी।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 5:28 PM
बसवराज बोम्मई राज्य के हावेरी जिले की अपनी सीट शिग्गांव से हार गए है। उन्हें कांग्रेस के पठान यासिर अहमद खान ने 35978 वोटों के मार्जिन से हराया है।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 4:49 PM
शरद पवार ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में प्रधानमंत्री सहित बीजेपी के अन्य नेता और कार्यकर्ता कहते थे कि 100 प्रतिशत उन्हीं की सत्ता आएगी। लेकिन अभी तक जो रुझान आए हैं उसके मुताबिक बीजेपी 64 के आगे नहीं गई और कांग्रेस 134 पर आगे है।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 4:48 PM
सबसे अमीर उम्मीदवार चिकपेट से युसूफ सराय थे जोकि निर्दलीय दावा ठोक रहे थे। इस सीट पर सभी की नजर बनी हुई थी। यहां से बीजेपी ने उदय बी गरुड़चर को अपना उम्मीदवार बनाया था तो वहीं कांग्रेस ने आर. वी. देवराज पर अपना दांव खेला था।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 5:00 PM
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन को ‘जनता जनार्दन’ की जीत करार देते हुए कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रशासन और कांग्रेस की पांच गारंटी के पक्ष में वोट किया।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 3:03 PM
डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे राहुल गांधी संग भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी देखे गए थे। यही नहीं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के वे बेहद करीबी माने जाते हैं।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 2:46 PM
Chittapur Election Result: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे चित्तापुर सीट से जीत गए हैं। प्रियांक सिद्धरामैया की पिछली सरकार में पर्यटन मंत्री रह चुके हैं।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 2:43 PM
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता को जीत की बधाई देता हूं। हमने कर्नाटक में मोहब्बत से नफरत को हराया है। जनता से किए वादे निभाएंगे।
राजनीति | 13 May 2023, 2:59 PM
कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और विक्ट्री साइन दिखाया।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 2:19 PM
सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। कांग्रेस ने उन्हें वरुणा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कहा कि में वह लगभग तीन राउंड के बाद 8,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 2:14 PM
अब जब कांग्रेस की जीत की तस्वीर साफ हो गई है तो ये जानना जरूरी है कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार के क्या फैक्टर रहे हैं।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 1:42 PM
अभी तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए हम कह सकते हैं कि कांग्रेस बीजेपी के वोटों में मामूली सेंध ही लगा पाई है।
इलेक्शन न्यूज | 13 May 2023, 1:39 PM