1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस को जितनी गंभीरता से लेंगे उतनी जल्दी ठीक होंगे : उस्मान ख्वाजा

कोरोना वायरस को जितनी गंभीरता से लेंगे उतनी जल्दी ठीक होंगे : उस्मान ख्वाजा

 Reported By: IANS
 Published : Mar 21, 2020 08:58 pm IST,  Updated : Mar 21, 2020 08:58 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोनावायरस को गंभीरता से लें और बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतें।

कोरोना वायरस को जितनी...- India TV Hindi
कोरोना वायरस को जितनी गंभीरता से लेंगे उतनी जल्दी ठीक होंगे : उस्मान ख्वाजा Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोनावायरस को गंभीरता से लें और बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतें। ख्वाजा ने कहा कि सभी को सिर्फ अपने बारे में नहीं दूसरों के बार में भी सोचना होगा।

ख्वाजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कोरोनावायरस के कारण मरने वालों की संख्या ज्यादा नहीं है इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे लेकर एकतरफा रवैया रखें। एक समाज के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बूढ़े लोगों के बारे में सोचें साथ ही सामाजिक तथा आर्थिक तौर पर इसका हमारे जीवन पर क्या असर पड़ने वाला है इस बारे में सोचें। हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "जितनी गंभीरता से हम इसे लेंगे उम्मीद है कि उतनी जल्दी हम इससे बाहर निकलेंगे और कम जिंदगियां इससे प्रभावित होंगी। हम सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचना है बल्कि दूसरों के बारे में भी सोचना है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल