1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर कुमार के पिता का हुआ निधन, कैंसर से थे पीड़ित

भुवनेश्वर कुमार के पिता का हुआ निधन, कैंसर से थे पीड़ित

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2021 07:57 pm IST,  Updated : May 20, 2021 07:57 pm IST

रिपोर्ट में कहा गया है,‘‘भुवनेश्वर अपने पिता के खराब स्वास्थ्य के कारण ही यूएई में आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गये थे।’’   

Bhuvaneshwar Kumar father passed away, suffering from cancer- India TV Hindi
Bhuvaneshwar Kumar father passed away, suffering from cancer Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल सिंह का गुरुवार को मेरठ स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वह पिछले आठ महीनों से यकृत कैंसर से जूझ रहे थे। वह 63 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी इंद्रेश देवी, पुत्र भुवनेश्वर और पुत्री रेखा शामिल हैं। 

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल भुवनेश्वर जब यूएई में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे थे तब पहली बार पता चला था कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया है,‘‘भुवनेश्वर अपने पिता के खराब स्वास्थ्य के कारण ही यूएई में आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गये थे।’’ 

सिंह का उपचार चल रहा था और दो सप्ताह पहले स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें मेरठ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

रिपोर्ट के अनुसार,‘‘किरण पाल सिंह को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी लेकिन दो दिन बाद उनका निधन हो गया। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल