1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेल्सी ने ओलिविए जिरु और कैबलेरो के साथ बढ़ाया अपना करार

चेल्सी ने ओलिविए जिरु और कैबलेरो के साथ बढ़ाया अपना करार

 Edited By: IANS
 Published : May 21, 2020 01:52 pm IST,  Updated : May 21, 2020 04:15 pm IST

प्रीमियर लीग के सत्र को कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च में स्थगित कर दिया गया था। अब सभी क्लबों को छोटे समूहों में प्रशिक्षण करने की अनुमति दे दी गई है।

Chelsea, Giroud, Caballero, Football- India TV Hindi
Giroud Image Source : GETTY

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब चेल्सी एफसी ने फॉरवर्ड ओलिविए जिरु और गोलकीपर विली कैबलेरो के साथ जारी अनुबंध को एक साल और आगे बढ़ाने का फैसला किया है। क्लब के इस फैसले अब दोनों खिलाड़ी 2020-21 सीजन के अंत तक चेल्सी के साथ बने रहेंगे। जनवरी 2018 में आर्सेनल से चेल्सी में शामिल होने के बाद जिरु ने इस सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में 21 गोल किए हैं।

जिरु ने कहा, मैं चेल्सी के साथ अपनी यात्रा को जारी रखने से खुश हूं। मैं अब मैदान पर उतरने और खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं फिर से चेल्सी की शर्ट पहनने को लेकर उत्साहित हूं।

यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों की वापसी को लेकर एक जून के करीब दिशानिर्देश जारी करेगा एनबीए

दूसरी तरफ, मैनचेस्टर सिटी से 2017 में शामिल हुए कैबलेरो ने इस सीजन में नौ मैच खेले हैं।

38 साल के गोलकीपर ने कहा, " यह अभी सभी के लिए एक मुश्किल समय है, इसलिए मैं इस अवसर से धन्य महसूस करता हूं और वास्तव में मैं इसकी सराहना करता हूं। मैं अपनी टीम के साथियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिससे कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने में मदद मिले।"

प्रीमियर लीग के सत्र को कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च में स्थगित कर दिया गया था। अब सभी क्लबों को छोटे समूहों में प्रशिक्षण करने की अनुमति दे दी गई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल