1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वित्तीय संकट से जूझ रहे CA ने महिला क्रिकेट की प्रमुख साराह से तोड़ा नाता

वित्तीय संकट से जूझ रहे CA ने महिला क्रिकेट की प्रमुख साराह से तोड़ा नाता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2020 05:53 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 05:53 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण क्रिकेट जगत वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। इसी संकट को कम करने के मकसद से क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) अपनी महिला क्रिकेट की प्रमुख साराह स्टाइल्स से नाता तोड़ लिया है।

वित्तीय संकट से जूझ...- India TV Hindi
वित्तीय संकट से जूझ रहे CA ने महिला क्रिकेट की प्रमुख साराह से तोड़ा नाता Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के कारण क्रिकेट जगत वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। इसी संकट को कम करने के मकसद से क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) अपनी महिला क्रिकेट की प्रमुख साराह स्टाइल्स से नाता तोड़ लिया है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खर्चे में कटौती के मकसद से ये कदम उठाया है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने ‘द सिडन मॉर्निंग हेराल्ड’ को बयान में कहा, ‘‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खेल से महिलाओं को जोड़ने में शीर्ष पर रहा है और साराह इस रणनीति में सबसे आगे थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सारा के जाने का हमें दुख है, महिला क्रिकेट में उन्होंने शानदार काम किया, जिसका मतलब है कि हम भविष्य में भी सफलता हासिल करने की स्थिति में हैं।’’ 

साराह स्टाइल्स ने ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा नाम है जिन्होंने महिला क्रिकेट आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के T20 विश्व कप खिताब जीतने के सिर्फ तीन महीने के भीतर ही स्टाइल्स को क्रिकेट आस्ट्रेलिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

गौरतलब है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 45 प्रतिशत है जबकि उसके 11 कार्यकारियों में से पांच और बोर्ड के नौ सदस्यों में तीन महिलाए शामिल हैं। सीए ने कुछ समय पहले अपने बल्लेबाजी सलाहकार ग्रीम हिक से भी रिश्ता तोड़ लिया था।

(With PTI inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल