1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बुमराह हमें परेशान कर सकते हैं, भारत की गेंदबाजी लाइनअप शानदार: टेलर

बुमराह हमें परेशान कर सकते हैं, भारत की गेंदबाजी लाइनअप शानदार: टेलर

 Reported By: IANS
 Published : Feb 19, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 02:39 pm IST

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपनी टीम को आगाह किया है कि आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान वह सिर्फ जसप्रीत बुमराह पर ही अपना पूरा ध्यान न लगाए बल्कि अन्य भारतीय गेंदबाजों को पूरी एकाग्रता के साथ खेलें

बुमराह हमें परेशान कर...- India TV Hindi
बुमराह हमें परेशान कर सकते हैं, भारत की गेंदबाजी लाइनअप शानदार: टेलर Image Source : GETTY IMAGES

वेलिंग्टन| न्यूजीलैंड टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपनी टीम को आगाह करते हुए कहा है कि मेजबान टीम को सिर्फ भारत के जसप्रीत बुमराह पर ही ध्यान नहीं देना होगा बल्कि अन्य गेंदबाजों पर भी ध्यान देना होगा। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है।

बुमराह ने हालांकि सीमित ओवरों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्यादा प्रभावित नहीं किया था। तीन मैचों की वनडे सीरीज में तो वह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे और इसी कारण आईसीसी रैंकिंग में उन्हें नुकसान हुआ था।

भारत को हालांकि ईशांत शर्मा की वापसी से बल मिलेगा, जो पिछले सप्ताह टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं। वह हाल ही में वेलिंग्टन में टीम के साथ जुड़े गए हैं। ईशांत को रणजी ट्रॉफी के मैच में टखने में चोट लग गई थी।

टेलर ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि अगर हम सिर्फ बुमराह को देखेंगे तो समस्या में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि उनकी पूरी गेंदबाजी लाइनअप शानदार है। जाहिर सी बात है कि शर्मा की वापसी हुई है जो टीम को नए आयाम देंगे।" उन्होंने कहा, "उनके पास विश्व स्तरीय बल्लेबाजी आक्रमण भी है। हमें उससे भी निपटना होगा। हमें सफल होने के लिए अपना बेहतर खेल खेलना होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल