1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : टेस्ट में डेब्यू कर रहे हैं अक्सर पटेल, कप्तान विराट कोहली ने दिया ने 302 नंबर का कैप

Ind vs Eng : टेस्ट में डेब्यू कर रहे हैं अक्सर पटेल, कप्तान विराट कोहली ने दिया ने 302 नंबर का कैप

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2021 09:10 am IST,  Updated : Feb 13, 2021 10:51 am IST

अक्सर पटेल को टीम के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कैप दिया। भारतीय टेस्ट टीम में अक्सर को 302वां कैप मिला है।

Axar Patel, sports, India vs England, cricket - India TV Hindi
Axar Patel Image Source : TWITTER/@BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने शानदार जीत दर्ज कर विजयी शुरुआत की है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। ऐसे में दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह दमदार वापसी कर और सीरीज में 1-1 बराबरी करें।

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही हैं, जिसमें अक्सर पटेल का नाम भी शामिल है। अक्सर टेस्ट क्रिकेट मे अपना डेब्यू कर रहे हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में ही अक्सर अपना डेब्यू करने वाले थे लेकिन चोटिल होने के कारण वह नहीं खेल पाए थे। अक्सर की जगह पहले मैच में शहबाज नदीम को खेलने का मौका मिला था।

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : चेन्नई में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

अक्सर को टीम के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कैप दिया। भारतीय टेस्ट टीम में अक्सर को 302वां कैप मिला है।

गुजराज के रहने वाले 27 साल के अक्सर को घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। इससे पहले उन्हें साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से मौका मिल चुका है। इस फॉर्मेट में अक्सर टीम इंडिया के लिए अबतक 38 मैच खेल चुके हैं।

इस फॉर्मेट में उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 45 विकेट लिए हैं। 

यह भी पढ़ें- IND vs ENG : दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, ये धाकड़ गेंदबाज हुआ बाहर

इसके अलावा अक्सर ने साल 2015 में टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए अपना डेब्यू कर चुके हैं। इस फॉर्मेट में अक्सर कुल 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्हें सिर्फ 9 विकेट मिला है।

ऐसा अब देखना होगा कि अक्सर टेस्ट में मिल रहे इस मौके का फायदा किस तरह से उठाते हैं क्योंकि इससे पहले लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में वह टीम में अपना स्थान पक्का नहीं कर पाए हैं और लगातार अंदर बाहर होते रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल