1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs England, Final ODI: ऑयन मॉर्गन ने कहा- कुलदीप यादव को अब ज्यादा अच्छे से खेल रहे हैं

India vs England, Final ODI: ऑयन मॉर्गन ने कहा- कुलदीप यादव को अब ज्यादा अच्छे से खेल रहे हैं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 16, 2018 05:23 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 05:23 pm IST

कुलदीप यादव ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।

ऑयन मॉर्गन और कुलदीप...- India TV Hindi
ऑयन मॉर्गन और कुलदीप यादव Photo: Getty Images

इंग्लैंड के खिलाफ अब टी20 और वनडे सीरीज में कुलदीप यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है कुलदीप ने टी20 सीरीज से लेकर वनडे सीरीज तक अपनी छाप छोड़ी है और अपने प्रदर्शन से इंग्लैंड के बल्लेबाजों में अपना डर बैठाया है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास चाइनामैन कुलदीप यादव की गेंदों का कोई जवाब नजर नहीं आ रहा है। हालांकि कुछ एक मौकों पर इंग्लैंड ने कुलदीप को सही से खेला है और अब इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन का मानना है कि टीम अब कुलदीप के खिलाफ अच्छा खेल दिखा रही है। मॉर्गन ने फाइनल से ये बयान दिया है।

मॉर्गन ने कहा, 'मेरा मानना है कि हम कुलदीप के खिलाफ अब अच्छा खेलने लगे हैं। साथ ही हम जितना ज्यादा उन्हें खेलेंगे उतना ही उनके खिलाफ मजबूत होते जाएंगे। लेकिन अभी भी उनके खिलाफ हमें पूरी होशियारी से खेलना होगा। मुझे लगता है कि जो रूट ने उनके खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी। वो लगातार स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे और रन बना रहे थे। हमें अपनी रणनीति पर अमल करना होगा। हमारी रणनीति ज्यादातर यही रहती है कि हम आक्रामक क्रिकेट खेलें। और हमें इससे भागना या दूर नहीं होना चाहिए।'

आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने वनडे सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट झटके थे जो कि इंग्लैंड में किसी भी स्पिन गेंदबाज का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था। वहीं, टी20 सीरीज के दौरान भी कुलदीप ने एक मैच में 5 विकेट लेकर रिकॉर्ड बना दिया था। जिसके बाद इंग्लैंड के खेमे में उन्हें लेकर डर का माहौल बन गया था। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के कप्तान का ये बयान कहां तक सही होता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल