1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लिएंडर पेस और पुलेला गोपीचंद को भारत के पहले दिन-रात के टेस्ट के लिए भेजा गया निमंत्रण

लिएंडर पेस और पुलेला गोपीचंद को भारत के पहले दिन-रात के टेस्ट के लिए भेजा गया निमंत्रण

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2019 07:57 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 07:57 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के दिन-रात के पहले टेस्ट मैच के लिए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस और भारत की राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण भेजा गया है। 

India vs Bangladesh, Bangladesh vs India, India 1st Day night test match, pullela gopichand, leander- India TV Hindi
Invitation sent to Leander Paes and Pullela Gopichand for India's first day-night test  Image Source : TWITTER/BCCI

कोलकाता। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 22 से 26 नवम्बर तक बांग्लादेश के साथ होने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के दिन-रात के पहले टेस्ट मैच के लिए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस और भारत की राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद और महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को भी इस मैच के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

बंगाल क्रिकेट संघ ने इस मैच के दौरान भारत के लिए ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों-पीवी सिंधु, एमसी मैरी कॉम और ओलंपिक में भारत के लिए एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को सम्मानित किया जाएगा।

इस मैच के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आएंगी। वह पहले दिन का मैच देखेंगी। इसके अलावा बीसीसीआई ने सचिन तेंदुलकर और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसमैच के लिए आमंत्रित करने का फैसला किया है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस मैच में मौजूद रहने की संतुति दे दी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल