1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कलाई की चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए खलील अहमद

कलाई की चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए खलील अहमद

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2020 05:09 pm IST,  Updated : Jan 25, 2020 05:37 pm IST

न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए के बांए हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद कलाई में चोट के कारण बांकी के बचे मैचों में अब नहीं खेल पाएंगे।

BCCI,Cricket,India A' tour of New Zealand,Khaleel Ahmed,NCA,New Zealand- India TV Hindi
Khaleel Ahmed Image Source : AP

बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद कलाई की चोट के कारण भारत ए के न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे से बाहर हो गये। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘खलील अहमद 22 जनवरी को लिंकन में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के एक दिवसीय मैच के दौरान अपनी कलाई में फ्रेक्चर करा बैठे। ’’ 

इसके अनुसार, ‘‘उसके हाथ में प्लास्टर बंधा है जिससे बायें हाथ का यह तेज गेंदबाज भारत ए के बचे हुए दौरे पर नहीं खेल पायेगा। एनसीए उसका रिहैबिलिटेशन देखेगा। ’’ 

बीसीसीआई ने हालांकि इस तेज गेंदबाज की जगह किसी अन्य के नाम की घोषणा नहीं की है। 

इंडिया के ए अलावा मुख्य क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान को हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। 

भारतीय टीम इस दौरे पर पांच टी-20 मैचों की सीरीज के अलावा तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। टी-20 और वनडे के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल