1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एरोन फिंच का मानना पर्थ की तेज तर्रार पिच पर भी कमाल दिखाएगा ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

एरोन फिंच का मानना पर्थ की तेज तर्रार पिच पर भी कमाल दिखाएगा ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2018 07:49 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 07:49 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को लगता है कि भारत के खिलाफ यहां खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच ‘चुनौतियों से भरा होगा’ और इस पिच पर उछाल को देखते हुए ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की भूमिका काफी अहम होगी।

Aaron Finch- India TV Hindi
Aaron Finch Image Source : GETTY IMAGES

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को लगता है कि भारत के खिलाफ यहां खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच ‘चुनौतियों से भरा होगा’ और इस पिच पर उछाल को देखते हुए ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की भूमिका काफी अहम होगी। फिंच और मार्कस हैरिस ने शुक्रवार को पहले विकेट के लिए के 112 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरूआत दिलायी जिससे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने छह विकेट पर 277 रन बना लिये। 

फिंच ने पत्रकारों को कहा, ‘‘ यह उस तरह का मैच होने वाला है जो दोनों टीमों के लिए चुनौतियों से भरा होगा। दिन की शुरूआत में हमने जैसा सोचा था उससे अच्छी स्थिति में है। खासकर टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद।’’

अपनी पारी में 50 रन बनाने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने कहा,‘‘इस पिच पर उछाल देखते हुए मुझे लगता है लियोन यहां गेंदबाजी करने का लुत्फ उठाएंगे। इसमें कोई शक नहीं कि वह यहां गेंदबाजी करने को आतुर होंगे। फिंच ने कहा कि ऐसी पिच पर बल्लेबाजी करते समय बल्लेबाज कई बार दुविधा की स्थिति में रहता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ जब गेंद स्विंग करना शुरू करती है और कई बार यह बहुत ज्यादा होता है तब एक बल्लेबाज के तौर पर मुझे लगता है कि आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कई बार आपको लगता है इस गेंद पर आप रन बना सकते है तब आपके दिमाग में दो चीजें होती है और आप आउट हो सकते है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल