1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज के मैच में बांग्लादेश फिर करेगा 'उलटफेर', श्रीलंका को कर देगा 'ढेर!'

आज के मैच में बांग्लादेश फिर करेगा 'उलटफेर', श्रीलंका को कर देगा 'ढेर!'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 04:37 pm IST

निदाहास ट्रॉफी टूर्नामेंट के ग्रुप मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हरा दिया था।

बांग्लादेश और...- India TV Hindi
बांग्लादेश और श्रीलंका टीम

निदाहास ट्रॉफी में आज बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाना है। दोनों देशों के लिए ये मैच बेहद अहम है। जीतने वाली टीम रविवार को भारत के खिलाफ फाइनल में अपना दम खम दिखाएगी। इससे पहले बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच इसी टूर्नामेंट में एक मैच खेला जा चुका है और उस मैच में बांग्लादेश की टीम ने उलटफेर करते हुए श्रीलंका को धूल चटा दी थी। 

अब दोनों के बीच का ये मुकाबला सेमीफाइनल की तरह हो गया है और यहां से मैच हारने का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होना होगा। आपको बता दें कि मुकाबले में बांग्लादेश का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। एक तो टीम ने ग्रुप मैचों में श्रीलंका को हराया है। दूसरा इसलिए भी क्योंकि दोनों देशों के बीच आखिरी 6 मैचों की बात करें तो 3 में बांग्लादेश और 3 में श्रीलंका को जीत मिली है। साफ है बांग्लादेश की टीम श्रीलंका को कड़ी टक्कर देने लगी है और इस लिहाज से टीम का मनोबल भी बढ़ा हुआ है।

हालांकि दोनों देशों के बीच ओवर ऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 10 मैच खेले गए हैं। इस दौरान बांग्लादेश को 3 और श्रीलंका को 7 में जीत मिली है। लेकिन आखिरी 6 मैचों में बांग्लादेश हावी नजर आया है। बांग्लादेश इस टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन खेली है और श्रीलंका के लिए उन्हें हल्के में लेना एक बड़ी भूल साबित हो सकती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।