1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रविचंद्रन अश्विन बने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, महिला क्रिकेटरों में टैमी ब्यूमोंट को मिला यह सम्मान

रविचंद्रन अश्विन बने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, महिला क्रिकेटरों में टैमी ब्यूमोंट को मिला यह सम्मान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 02:29 pm IST

अश्विन के पूरे महीने के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने गेंदबाजी में कुल मिलाकर 24 विकेट लिए जबकि चन्नेई टेस्ट में मैच पलटने वाला शतक लगाकार उन्होंने अपनी दावेदारी को और मजबूत किया था।

Ravichandran Ashwin, ICC player of the month, Tami Beaumont, cricket, sports - India TV Hindi
Ravichandran Ashwin Image Source : TWITTER/ANI

 

भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड की ओपनर बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को फरवरी महीने के लिए आईसीसी ने क्रमश: पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। आईसीसी ने बयान जारी कर बताया कि अश्विन को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में हुए दूसरे टेस्ट में शनदार प्रदर्शन करते हुए 106 रन बनाए थे और उन्होंने अहमदाबाद में हुए तीसरे टेस्ट के दौरान अपने टेस्ट करियर का 400वां विकेट लिया था।

अश्विन के अलावा ब्यूमोंट को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में खेली गई सीरीज में उम्दा प्रदर्शन के लिए महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

ब्यूमोंट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले में अर्धशतक बनाए थे और कुल 231 रन बनाए थे।

अश्विन के प्रदर्शन पर आईसीसी वोटिंग अकादमी के प्रतिनिधि इयान बिशप ने कहा, "अश्विन ने सीरीज में लगातार विकेट लिए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सीरीज में टीम के लिए बड़ा योगदान दिया। दूसरे टेस्ट में अश्विन का शतक काफी अहम था। उनकी इस पारी ने ही इंग्लैंड के लिए दूसरे टेस्ट में परेशानी खड़ी की थी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल