1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अगर आप भी रखते हैं मंगलवार का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

अगर आप भी रखते हैं मंगलवार का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 02, 2026 11:39 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 11:41 pm IST

Mangalwar Vrat: मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी की पूजा और व्रत करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि मंगलवार व्रत के नियम के बारे में।

मंगलवार व्रत नियम- India TV Hindi
मंगलवार व्रत नियम Image Source : FILE IMAGE

Mangalwar Vrat Niyam: सप्ताह का दिन बजरंगबली को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मंगलवार के दिन पूजा के साथ ही व्रत करने का भी विधान है। मंगलवार का व्रत करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं कि मंगलवार का व्रत करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मंगलवार व्रत नियम

  • मंगलवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें और लाल रंग के कपड़े पहनें। 
  • इसके बाद विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा करें। संभव हो तो मंगलवार के दिन मंदिर जाकर संकटमोचन के दर्शन जरूर करें।
  • बजरंगबली को लाल रंग के फूल, सिंदूर, तुलसी, गुड़-चना, बूंदी या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
  • हनुमान जी के सामने घी का दीया जलाएं।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें और साथ ही मंत्रों का भी जाप करें। 
  • फिर हनुमान जी का आरती करें। 
  • मंगलवार व्रत में एक समय ही फलाहार या भोजन किया जाता है।
  • शाम को सात्विक भोजन (बिना नमक या मीठा) करें। 
  • मंगलवार व्रत में साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें।
  • मंगलवार का व्रत लगातार 21 या फिर 45 मंगलवार तक रखें।
  • मंगलवार व्रत में ब्रह्मचर्य का पालन करें।

मंगलवार को इन मंत्रों का करें जाप

  1. ॐ हं हनुमते नमः
  2. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रु नाशक सर्वरोग निवारण सर्व वशीकरणाय स्वाहा
  3. मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
  4. ॐ ऐं भ्रीम हनुमते श्री राम दूताय नमः
  5. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहरणाय, सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

हनुमान चालीसा पाठ नियम

हनुमान चालीसा का पाठ स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर ही करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ सुबह और शाम दोनों ही समय किया जा सकता है। चालीसा का पाठ आसन पर बैठकर ही करना चाहिए। कहते हैं कि हनुमान चालीसा का पाठ रोजाना 100 बार करना चाहिए लेकिन ऐसा संभव नहीं है तो 7, 11 या 21 बार भी चालीसा का पाठ कर सकते हैं। 

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Ekadashi Vrat Date February 2026: फरवरी में कब रखा जाएगा पहला एकादशी का व्रत, यहां जानें डेट और पूजा मुहूर्त

Chandra Grahan 2026 Date: इस दिन लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें डेट और टाइमिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।