1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एलिस्टर कुक की जगह इंग्लैंड टीम में बर्न्स को मिला मौका

एलिस्टर कुक की जगह इंग्लैंड टीम में बर्न्स को मिला मौका

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 21, 2018 10:28 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 10:28 pm IST

 रोरे बर्न्स को श्रीलंका दौरे पर जाने वाली इंग्लैंड टीम में दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक की जगह शुक्रवार को घोषित की गयी 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

रोरे बर्न्स- India TV Hindi
रोरे बर्न्स

नॉटिंघम: सर्रे के नये बल्लेबाज रोरे बर्न्स को श्रीलंका दौरे पर जाने वाली इंग्लैंड टीम में दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक की जगह शुक्रवार को घोषित की गयी 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इस दौरे पर इंग्लैंड को तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज कुक ने इस साल भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

कुक की जगह लेने वाले बर्न्स की कप्तानी में सर्रे की टीम इस साल काउंटी चैंपियन बनी थी और उन्होंने सबसे ज्यादा 1319 रन बनाये थे। इस दौरान उनका औसत 69 का रहा। 

टीम: जो रूट (कप्तान),मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जानी बेयरस्टा, स्टुअर्ट ब्राड, रोरे बर्न्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, जो डेन्ली, कीटोन जेनिंग्स, जैक लीच, ओलिवर पोप, आदिल राशिद, बेन स्टोक्स, ओले स्टोन और क्रिस वोक्स।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल