1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस साल टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन की संभावना नहीं दिखती : माइकल हसी

इस साल टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन की संभावना नहीं दिखती : माइकल हसी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2020 01:50 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 01:50 pm IST

हसी ने कहा कि शायद टी20 विश्व कप को 2021 या फिर 2022 तक के लिये स्थगित किया जाना चाहिए।

T20 World Cup unlikely to be held this year: Michael Hussey- India TV Hindi
T20 World Cup unlikely to be held this year: Michael Hussey Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ऑस्ट्रेलिया के अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी की संभावना को लेकर चिंतित हैं और उनका कहना है कि कोविड-19 महामारी के बीच 16 टीमों का टूर्नामेंट ‘लॉजिस्टिक’ के हिसाब से नाइटमेयर साबित हो सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) पहले ही कह चुका है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टी20 विश्व कप कप आयोजन समय पर करना थोड़ा ‘अव्यावहारिक’ है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को इस पर अभी फैसला करना है। 

हसी को भी इस साल टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना नहीं दिखती। हसी ने पोडकास्ट ‘हॉटस्पॉट’ में कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं टी20 विश्व कप के बारे में थोड़ा डरा हुआ हूं और इसके पीछे कारण है कि मुझे लगता है कि एक टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिये लाना ठीक है और उन्हें पृथकवास में रखना, सुरक्षित रखकर श्रृंखला की अच्छी तैयारी कराना ठीक है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘लेकिन कई टीमों को लाना और उन्हें पृथकवास में रखकर तैयारी कराना और फिर देश में विभिन्न स्थलों तक ले जाना, मुझे लगता है कि यह सब ‘लॉजिस्टिक’ के लिहाज से नाइटमेयर ही होगा। हम जो सुन रहे हैं, उससे शायद टी20 विश्व कप को 2021 या फिर 2022 तक के लिये स्थगित किया जाना चाहिए।’’ 

ये भी पढ़ें - इन दो बल्लेबाजों के अलावा मुझे और किसी से उतना डर नहीं लगा - कुलदीप यादव

भारत को टी20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और हसी के अनुसार इसके योजना के अनुसार होने की संभावना है। उन्होंने कहा,‘‘मैं भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के दौरे में काफी सकारात्मक हूं कि यह होगा क्योंकि यहां केवल एक ही टीम आयेगी और उन्हें एक जगह रखना आसान होगा।’’

हसी ने कहा,‘‘उदाहरण के तौर पर एडीलेड ओवल ने हाल में एक होटल बनाया है जो स्टेडियम से जुड़ा हुआ है इसलिये भारतीय टीम वहां अपना बेस बना सकती है, ट्रेनिंग कर सकती है और श्रृंखला की तैयारी कर सकती है और आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकती है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल