1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने कहा, हम विराट और रोहित की तरह फिट होना चाहते हैं'

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने कहा, हम विराट और रोहित की तरह फिट होना चाहते हैं'

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 05:24 pm IST

शुभमान गिल और खलील अहमद समेत भारतीय टीम की युवा ब्रिगेड का कहना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर की फिटनेस उनके लिये प्रेरणास्रोत हैं।

टीम इंडिया के युवा...- India TV Hindi
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने कहा, हम विराट और रोहित की तरह फिट होना चाहते हैं' Image Source : AP IMAGE

हैमिल्टन: शुभमान गिल और खलील अहमद समेत भारतीय टीम की युवा ब्रिगेड का कहना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर की फिटनेस उनके लिये प्रेरणास्रोत है। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी उनके सुर में सुर मिलाया। 

अपने साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल से बातचीत में कुलदीप ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तेजी से उभरने का श्रेय टीम के कड़े फिटनेस कार्यक्रम को दिया। बातचीत का यह वीडियो बीसीसीआई टीवी पर डाला गया है। 

कुलदीप ने कहा,‘‘ ऐसा नहीं है कि मैं बहुत वर्जिश करता हूं। मैं अच्छे फिटनेस कार्यक्रम का अनुसरण करता हूं जो हमें दिया गया है। इससे हमें काफी मदद मिली है।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘रोहित भाई, विराट भाई जैसे सीनियरों ने युवाओं को काफी प्रेरित किया है। उनकी फिटनेस देखकर हमें लगता है कि हमें भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिये।’’ 

बायें हाथ के तेज गेंदबाज अहमद ने कहा,‘‘आपको कभी भी खेलने का मौका मिल सकता है लिहाजा खुद को फिट रखना जरूरी है। व्यायाम की आदत होनी चाहिये जैसे टूथ ब्रश करने की आदत होती है।’’ 

गिल ने कहा ,‘‘हम फिटनेस शेड्यूल का अनुसरण करके खुद को फिट रखे हुए हैं। इस टीम का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल