1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उमर अकमल को मैच फिक्सिंग मामले में पीसीबी ने भेजा नोटिस

उमर अकमल को मैच फिक्सिंग मामले में पीसीबी ने भेजा नोटिस

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 03:37 pm IST

 टीम से बाहर चल रहे अकमल ने आरोप लगाया था कि कई बार उनसे मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किया गया।

उमर अकमल- India TV Hindi
उमर अकमल

कराची: पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल को 2015 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किये जाने की कोशिश की सूचना नहीं देने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( पीसीबी) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ( एसीयू) ने इस संबंध में अकमल से 27 जून से पहले पंचाट के समक्ष पेश होने के लिए कहा है। टीम से बाहर चल रहे अकमल ने आरोप लगाया था कि कई बार उनसे मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किया गया और यह धमकी भी दी गयी थी कि अगर वह फिक्सिंग नहीं करते हैं तो टीम से बाहर बैठने के लिए तैयार रहें। 

एक पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में 28 साल अकमल ने कहा कि वह कभी भी अपने देश को नीचा नहीं दिखा सकते। 

पीसीबी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उमर को एसीयू के समक्ष पेश होकर अपनी स्थिति स्पष्ठ करने के लिए कहा गया है क्योंकि बोर्ड की अनुमति के बिना खिलाड़ियों को गंभीर मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बयान देने पर मनाही है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल