1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : जोस बटलर ने सैम कर्रन की 95 रन की पारी को अविश्वसनीय करार दिया

IND v ENG : जोस बटलर ने सैम कर्रन की 95 रन की पारी को अविश्वसनीय करार दिया

 Reported By: IANS
 Published : Mar 29, 2021 06:50 am IST,  Updated : Mar 29, 2021 06:50 am IST

जोस बटलर ने भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में 95 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले आठवें नंबर के बल्लेबाज सैम कुरैन की पारी को अविश्वसनीय पारी बताया है। 

IND v ENG : जोस बटलर ने सैम...- India TV Hindi
IND v ENG : जोस बटलर ने सैम कर्रन की 95 रन की पारी को अविश्वसनीय करार दिया Image Source : GETTY

पुणे| इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में 95 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले आठवें नंबर के बल्लेबाज सैम कुरैन की पारी को अविश्वसनीय पारी बताया है। इंग्लैंड को रविवार को इस मैच में भारत के हाथों सात रन से नजदीकी हार का सामना करना पड़ा।

बटलर ने मैच के बाद कहा, "शानदार मैच। दोनों बार हमने गलती और कुछ शानदार क्रिकेट खेली। कुरैन की पारी अविश्ववसनीय पारी रही। भारत को जीत की बधाई। इस हार से हम निराश हैं, क्योंकि हम यहां जीतने के आए थे। सीमित ओवरों का क्रिकेट बेहतरीन रहा है और इस मैच में भी कुछ अलग नहीं था।"

IND v ENG, 3rd ODI : विराट कोहली ने एक हाथ से कैच पकड़कर किया हर किसी को हैरान, देखें वीडियो

मैन ऑफ द मैच सैम कुरैन (नाबाद 95) की शानदार पारी के बावजूद इंग्लैंड जीत दर्ज नहीं कर सकी और भारत ने रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले को सात रन से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारत में खेलने से आपको हमेशा सीखने को मिलता है। जिन खिलाड़ियों ने इस सीरीज में डेब्यू किया, वे हमसे मैच दूर ले गए। यह एक अच्छी विकेट थी। लेकिन पंत और हार्दिक ने अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे कुछ खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे। लेकिन कुरैन ने अच्छी बल्लेबाजी की। मैं जानता हूं कि वह निराश होंगे, लेकिन हम सबको उन पर गर्व है।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल