1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट, टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगा जिम्बाब्वे

टेस्ट, टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगा जिम्बाब्वे

 Reported By: IANS
 Published : Mar 28, 2021 07:51 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 07:51 pm IST

जिम्बाब्वे अगले महीने 21 अप्रैल से हरारे में दो टेस्ट और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगी।

Zimbabwe will host Pakistan for Test, T20 series- India TV Hindi
Zimbabwe will host Pakistan for Test, T20 series Image Source : TWITTER/@ZIMCRICKETV

हरारे। जिम्बाब्वे अगले महीने 21 अप्रैल से हरारे में दो टेस्ट और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगी। सीरीज के सभी मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। जनवरी 2020 में श्रीलंका के बाद यह पहला मौका होगा, जब कोई टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। कोविड.19 महामारी के कारण पिछले साल नीदरलैंड्स, आयरलैंड, अफगानिस्तान और भारत ने जिम्बाब्वे का दौरा स्थगित कर दिया था।

IND v ENG, 3rd ODI : स्टोक्स भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले इंग्लिश खिलाड़ी बने

जुलाई 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा निलंबित किए जाने के बाद से जिम्बाब्वे टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए संघर्ष कर रहा है। हालांकि आईसीसी ने अक्टूबर 2019 में निलंबन हटा दिया था और इसके बावजूद उसने अब तक ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेला है।

VIDEO : हार्दिक पांड्या हुए नतमस्तक, जब शिखर धवन ने पकड़ा बेन स्टोक्स का कैच

जिम्बाब्वे ने इस महीने की शुरूआत में यूएई में अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट और टी20 मैचों की सीरीज खेली थी।

IND vs ENG 3rd ODI : शार्दुल ठाकुर ने मारा ऐसा छक्का कि उनका बैट चैक करने पहुंचे बेन स्टोक्स

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच 21 से 25 अप्रैल तक टी20 सीरीज और 29 अप्रैल से 11 मई तक टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल