1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. आईपीएल के सभी अंपायरो और रैफरियों का हुआ कोरोना टेस्ट, जानें क्या रही रिपोर्ट

आईपीएल के सभी अंपायरो और रैफरियों का हुआ कोरोना टेस्ट, जानें क्या रही रिपोर्ट

 Reported By: IANS
 Published : Sep 16, 2020 09:55 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 09:55 pm IST

आईपीएल के 13वें सीजन में हिस्सा लेने वाले 12 भारतीय और तीन विदेशी अंपारयों सहित पांच मैच रेफरियों के कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आए हैं। 

Corona test of all umpires and referees of IPL, know what was the report- India TV Hindi
Corona test of all umpires and referees of IPL, know what was the report Image Source : BCCI

नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन में हिस्सा लेने वाले 12 भारतीय और तीन विदेशी अंपारयों सहित पांच मैच रेफरियों के कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आए हैं। उन्हें हालांकि प्रोटोकॉल के मुताबिक अनिवार्य क्वारंटीन में रहना होगा। कोविड-19 के कारण इस बार का आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हो रहा है। इन सभी का क्वारंटीन पीरियड खत्म होने वाला है और यह 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल में अपनी जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं।

ये भी पढ़ें - ISL : जमशेदपुर एफसी ने विल्सन को सहायक कोच नियुक्त किया

बीसीसीआई सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, "हर अधिकारी का छह दिन के क्वारंटीन पीरियड में पहले, तीसरे और छठे दिन कोविड टेस्ट हुआ और सभी के टेस्ट निगेटिव आए।"

दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर इनके टेस्ट हुए थे और फिर इन सभी के होटलों में तीन और टेस्ट कराए गए। इन मैच अधिकारियों की एक टीम अबू धाबी में और बाकी दुबई में। अबू धाबी में जो टीम है वो 20 लीग मैचों की जिम्मेदारी संभालेगी। बाकी एक और टीम हो वो बड़ी है दो दुबई में होने वाले 24 लीग मैचों के अलावा शरजाह में होने वाले 12 लीग मैचों की जिम्मेदारी संभालेगी।

ये भी पढ़ें - अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए टी-20 विश्व कप जीतना चाहते हैं राशिद खान

सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "चूंकि अबू धाबी में कोविड-19 प्रोटोकॉल्स बाकी दो जगहों की अपेक्षा ज्यादा सख्त हैं। अंपायरों और रेफरियों की एक टीम वहां स्थायी तौर पर रहेगी। वहीं दुबई और शारजाह में यातायात संबंधी कोई पाबंदियां नहीं हैं तो दुबई में जो मैच अधिकारी हैं वो दोनों जगहों पर मैच खेलेंगे।"

जो 12 अंपायर हैं वो अनिल चौधरी, सी.शम्सउद्दीन, वीरेंद्र शर्मा, के.एन.अनंतपदमानभन, नितिन मेनन, एस, रवि, विनीत कुलकर्णी, यशवंत बोर्डे, उल्लास गांधे, अनिल डांडेकर, के. श्रीनिवासन और पश्चिम पाठक।

ये भी पढ़ें - अमेरिकी ओपन के बाद पहले मैच में नोवाक जोकोविच का कुछ इस तरह का था बर्ताव

वहीं विदेशी अंपरों में इंग्लैंड के रिचार्ड इंलिंगवर्थ, आस्ट्रेलिया के पॉल राइफेल, न्यूजीलैंड के क्रिस्टोफर गाफाने के नाम शामिल हैं।

पांच रेफरी हैं- जवागल श्रीनाथ, मनु नायर, वी. नारायण कुट्टी, शाक्ति सिंह और प्रकाश भट्ट।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल