Highlights MI vs RCB live cricket score IPL 2020 match 48 Indians vs Royal Challengers Live Match Updats Zayed Cricket Stadium, Abu Dhabi
मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में पांच विकेट से हरा दिया। बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। मुंबई ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ मुंबई ने अपनी प्लेऑफ में जाने की संभावना को बेहद मजबूत कर लिया है।मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव के नाबाद 79 रन बनाए। यादव ने 43 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तीन छक्के लगाए।
बेंगलोर के लिए देवदत्त पडिकल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। पडिकल ने 45 गेंदों पर 74 रन बनाए। अपनी पारी में पडिकल ने 12 चौके और एक छक्का लगाया।
मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए।
दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम: जोश फिलिप (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स , गुरकीरत सिंह मान, शिवम दूबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, डेल स्टेन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस टीम: इशान किशन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बाउल्ट, जसप्रित बुमराह।
बैंगलोर बनाम मुंबई लाइव क्रिकेट स्कोर
RCB 164/6 (20)*
MI 166/5 (19.1)