1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. मैदान में पहुंचकर दिल्ली ने यूं सुपर ओवर में अचानक पलटा था अपना प्लान, अक्षर पटेल ने किया खुलासा

मैदान में पहुंचकर दिल्ली ने यूं सुपर ओवर में अचानक पलटा था अपना प्लान, अक्षर पटेल ने किया खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 26, 2021 02:16 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 02:16 pm IST

अक्षर ने कहा ,‘‘जब मैं ड्रेसिंग रूम में था तो मुझे पता था कि पिच स्पिनरों की मदद करेगी। हमने काफी चर्चा की और पहले सोचा कि बायां-दाहिना संयोजन देखते हुए तेज गेंदबाज को उतारना चाहिये।’’   

Axar Patel Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Super Over Drama SRH vs DC - India TV Hindi
Axar Patel Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Super Over Drama SRH vs DC  Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। दिल्ली कैपिटल्स के बायें हाथें के स्पिनर अक्षर पटेल ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को वह सुपर ओवर डालने के इच्छुक थे। कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद यह उनका पहला मैच था। इस अहम ओवर में गेंद मिलने के बाद अक्षर ने डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन जैसे खतरनाक खिलाड़ियों के सामने सिर्फ सात रन दिये। दिल्ली ने यह रोमांचक मैच जीता। 

अक्षर ने कहा ,‘‘जब मैं ड्रेसिंग रूम में था तो मुझे पता था कि पिच स्पिनरों की मदद करेगी। हमने काफी चर्चा की और पहले सोचा कि बायां-दाहिना संयोजन देखते हुए तेज गेंदबाज को उतारना चाहिये।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘उसके बाद जब हम मैदान पर जा रहे थे तो मैने सोचा कि स्पिनर भी प्रभावी हो सकते हैं। मैने ऋषभ से कहा कि मैं गेंदबाजी कर सकता हूं। उसने कोच रिकी पोंटिंग से बात की और ऐन मौके पर तय हुआ कि मैं ओवर डालूंगा।’’ 

अंतिम एकादश में लौटने के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘मैं अपनी ओर से तैयार था। टीम प्रबंधन ने मुझसे पूछा कि कोरोना से उबरने के बाद कैसा लग रहा है। मैं चार सत्र कर चुका था और बेहतर महसूस कर रहा था।" 

उन्होंने कहा ,‘‘कोरोना संक्रमण से पहले मैंने टेस्ट और टी20 में अच्छी गेंदबाजी की थी तो पूरा आत्मविश्वास था ।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल