1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 की लड़ाई में योगदान के लिये एएफसी ने एआईएफएफ को सराहा

कोविड-19 की लड़ाई में योगदान के लिये एएफसी ने एआईएफएफ को सराहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2020 01:02 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 01:02 pm IST

एएफसी ने अपने पत्र में भारत सहित उन सदस्य संघों की प्रशंसा की है जिन्होंने विश्व भर में व्याप्त संकट की इस घड़ी में सामाजिक कार्यों के जरिये जरूरतमंदों की मदद की है।

AFC praised AIFF for its contribution in the battle of Covid-19- India TV Hindi
AFC praised AIFF for its contribution in the battle of Covid-19 Image Source : @INDIANFOOTBALL/TWITTER

नई दिल्ली। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने वित्तीय योगदान और चैरिटी कार्यों में भाग लेकर कोविड-19 महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में मदद करने के लिये भारत के राष्ट्रीय महासंघ और खिलाड़ियों की सराहना की है। एएफसी ने अपने पत्र में भारत सहित उन सदस्य संघों की प्रशंसा की है जिन्होंने विश्व भर में व्याप्त संकट की इस घड़ी में सामाजिक कार्यों के जरिये जरूरतमंदों की मदद की है।

एएफसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ), गुआम फुटबाल संघ (जीएफए), जे लीग और वुहान फुटबाल संघ ने दान करके, सार्वजनिक जागरूकता के संदेशों को बढ़ावा देकर और चिकित्सा दलों के लिये अभ्यास केंद्रों को खोलकर मदद की है।’’ 

एआईएफएफ ने आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में 25 लाख रुपये का योगदान दिया है। 

एएफसी ने कहा, ‘‘भारत में प्रीतम कोटाल, प्रणय हल्दर, प्रबीर दास और अरिंदम भट्टाचार्य ने विभिन्न चैरिटी में कुल मिला 145,000 रुपये का योगदान दिया और गरीबों को भोजन मुहैया कराया। ’’ 

फॉरवर्ड जेजे लालपेखलुआ ने मिजोरम में एक अस्पताल में रक्तदान किया जबकि सी के विनीत ने केरल में अपने गृहनगर कन्नूर में सेवाएं उपलब्ध करायी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल