1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय महिला फुटबॉल टीम सर्बिया, रूस और यूक्रेन के खिलाफ खेलेगी मुकाबले

भारतीय महिला फुटबॉल टीम सर्बिया, रूस और यूक्रेन के खिलाफ खेलेगी मुकाबले

 Reported By: IANS
 Published : Feb 12, 2021 06:29 pm IST,  Updated : Feb 12, 2021 06:29 pm IST

भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम तुर्की की यात्रा करेगी, जहां वह इस महीने सर्बिया, रूस और यूक्रेन के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। 

भारतीय महिला फुटबॉल...- India TV Hindi
भारतीय महिला फुटबॉल टीम सर्बिया, रूस और यूक्रेन के खिलाफ खेलेगी मुकाबले Image Source : INDIAN FOOTBALL TEAM

नई दिल्ली| भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम तुर्की की यात्रा करेगी, जहां वह इस महीने सर्बिया, रूस और यूक्रेन के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। भारतीय महिला फुटबॉल टीम का कोरोना के कारण लॉकडाउन के बाद यह पहला विदेशी दौरा है। टीम का सर्बिया के साथ 17 फरवरी, रूस के साथ 19 फरवरी और यूक्रेन के साथ 23 फरवरी को मुकाबला होगा।

IND vs ENG : दूसरे टेस्ट मैच में इस्तेमाल होगी 'काली मिट्टी' की पिच, जानिए कैसे होंगे इसके तेवर

महिला फुटबॉल टीम पिछले दो महीने से गोवा में तैयारी कर रही थी। टीम की कोच मयमोल रॉकी ने कहा, हमारी टीम में युवा और अच्छी प्रतिभा के खिलाड़ी हैं। खिलाड़ी अपने के साबित करने के लिए उत्सुक हैं। यह उनके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। यूरोपियन टीमों के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता लेकिन टीम इस चुनौती के लिए तैयार है।

भारतीय महिला टीम इस प्रकार है:-

गोलकीपर : मैबम लिथोइनगाम्बी देवी, सौम्या नारायणसामी

डिफेंडर : लोइतोंगबाम आशालता देवी, नगांगबाम स्वीटी देवी, रितू रानी, सोरोखाईबाम रंजना चानू, वांगखेम लिंथोइंगाम्बी देवी, कृतिना देवी थोउनाओजाम

मिडफील्डर : मनीषा, संगीता बासफोर, सुमित्रा कमराज, प्यारी जाक्सा

फॉरवर्ड : अंजू तमांग, इंदुमति कथिरेसन, सौम्या गुगुलोथ, दांगमेई ग्रेस, करिश्मा पुरुषोत्तम शिरवोइकर, संधिया रंगनाथन, हिगरुजाम दया देवी, सुमति कुमारी

Pak vs SA : कैसे सुपरमैन अवतार में रन आउट कर रिजवान ने पलट दी मैच की बाजी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल