1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे मैच में जर्मनी से मिली 0-1 से हार

भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे मैच में जर्मनी से मिली 0-1 से हार

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2021 11:00 am IST,  Updated : Mar 01, 2021 11:00 am IST

जर्मनी की तरफ से दूसरे मैच में अमेली वार्टमैन ने 24वें मिनट में गोल किया। भारतीय टीम ने इसके तीन मिनट बाद पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पायी। 

India vs Germany- India TV Hindi
India vs Germany Image Source : TWITTER/ HOCKEY INDIA

डुसेलडोर्फ| भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले मैच की तुलना में बेहतर खेल दिखाया लेकिन उसे जर्मनी के खिलाफ दूसरे मैच में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में 5-0 से जीत दर्ज करने वाले जर्मनी ने इस तरह से चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बना ली है। 

जर्मनी की तरफ से दूसरे मैच में अमेली वार्टमैन ने 24वें मिनट में गोल किया। भारतीय टीम ने इसके तीन मिनट बाद पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पायी। 

यह भी पढ़ें- पिच ड्रामा पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन बोले, "स्पिन पिचों को लेकर क्यों रोने लगते हैं सब लोग"

जर्मनी के पास तीसरे क्वार्टर के शुरू में बढ़त दोगुना करने का मौका था लेकिन भारतीय रक्षकों ने उसे पेनल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदलने दिया। भारत और जर्मनी के बीच तीसरा मैच दो मार्च को खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें- रॉबिन उथप्पा के तूफान में उड़ा बिहार, 8.5 ओवर में खत्म कर दिया मैच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल