Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IOC उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, तय समय पर ही होंगे टोक्यो ओलंपिक गेम्स

IOC उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, तय समय पर ही होंगे टोक्यो ओलंपिक गेम्स

Reported by: IANS Published : Jan 09, 2021 11:22 am IST, Updated : Jan 09, 2021 11:22 am IST

जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने बीते दिनों कहा था कि उनका देश टोक्यो ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए वह दृढ़ हैं, हालांकि देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति बिगड़ रही है।

Olympic Ring- India TV Hindi
Image Source : GETTY Olympic Ring

बीजिंग| अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के उपाध्यक्ष यू जियाक्विंग ने कहा है कि कोरोना सम्बंधी चुनौतियों के बावजूद आईओसी के साथ-साथ मेजबान जापान टोक्यो ओलंपिक के जुलाई-अगस्त में आयोजन को लेकर कृतसंकल्प है। जियाक्विंग का यह बयान आईओसी के सबसे दीर्घकालीन सदस्य डिक पाउंड के उस बयान के बाद आया है, जिनमें उन्होंने बीबीसी से कहा था कि मौजूदा हालात को देखते हुए टोक्यो ओलंपिक के आयोजन पर संदेह है।

पाउंड के इस बयान पर टोक्यो 2020 के आयोजकों ने कहा कि वे हरसम्भव एहतियात बररते हुए खिलाड़ियों एवं अधिकारियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए 23 जुलाई से 8 अगस्त तक ओलंपिक के आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।

जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने बीते दिनों कहा था कि उनका देश टोक्यो ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए वह दृढ़ हैं, हालांकि देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति बिगड़ रही है।

सुगा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए वह 'दृढ़ संकल्प' के साथ तैयारी करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि वायरस के खिलाफ वह हर संभव उपाय करेंगे और पूरी दुनिया को 'आशा और साहस' प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : पुजारा को दिया गया नॉटआउट तो क्यों 'अपशब्द' बकने लगे टिम पेन, जानिए कारण

टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन बीते साल जुलाई-अगस्त में होना थ, लेकिन विश्वव्यापी कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : चीते की रफ्तार के साथ हेजलवुड ने बुलेट थ्रो से विहारी को किया रन आउट, देखें Video

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement