1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बीडब्ल्यूएफ के जागरूकता अभियान ‘आई एम बैडमिंटन’ की एंबेसडर बनीं पीवी सिंधू

बीडब्ल्यूएफ के जागरूकता अभियान ‘आई एम बैडमिंटन’ की एंबेसडर बनीं पीवी सिंधू

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2020 03:15 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 03:15 pm IST

सिंधू के अलावा अभियान के अन्य दूत में कनाडा के मिशेल ली, चीन के झेंग सि वेई और हुआंग या कियोंग, इंग्लैंड के जैक शेपर्ड, जर्मनी के वालेस्का नोब्लाच, हांगकांग के चान हो युएन और जर्मनी के मार्क ज्वेलबर शामिल हैं। 

PV Sindhu became the ambassador of BWF awareness campaign 'I Am Badminton'- India TV Hindi
PV Sindhu became the ambassador of BWF awareness campaign 'I Am Badminton' Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली। विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू को बुधवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के ‘आई एम बैडमिंटन’ जागरूकता अभियान के लिये एक दूत चुना गया। सिंधू के अलावा अभियान के अन्य दूत में कनाडा के मिशेल ली, चीन के झेंग सि वेई और हुआंग या कियोंग, इंग्लैंड के जैक शेपर्ड, जर्मनी के वालेस्का नोब्लाच, हांगकांग के चान हो युएन और जर्मनी के मार्क ज्वेलबर शामिल हैं। 

इस अभियान में खिलाड़ियों को बैडमिंटन खेल के प्रति अपना लगाव और सम्मान व्यक्त करने का मंच दिया जाता है जिसमें वे ईमानदारी से और साफ सुथरा खेल खेलने की वकालत करते हैं। 

ओलंपिक रजत पदकधारी सिंधू ने कहा कि किसी भी खेल में ईमानदार होना काफी अहम है। 

ये भी पढ़ें - जॉर्डन नोब्स ने आर्सेनल के साथ साइन किया नया कॉन्ट्रेक्ट

इस 24 साल की भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘अगर हम सभी दूत इस बात को समझा सकते हैं तो मुझे लगता है कि यह संदेश ज्यादा खिलाड़ियों तक पहुंचेगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल