1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन: सानिया मिर्ज़ा की चुनौती समाप्त, मिश्रित युगल से हुईं बाहर

विंबलडन: सानिया मिर्ज़ा की चुनौती समाप्त, मिश्रित युगल से हुईं बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 13, 2017 01:19 pm IST,  Updated : Jul 13, 2017 01:19 pm IST

भारत की सानिया मिर्जा मिश्रित युगल के तीसरे दौर में हारकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं।

Evan, Sania- India TV Hindi
Evan, Sania

लंदन: भारत की सानिया मिर्जा मिश्रित युगल के तीसरे दौर में हारकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं। सानिया और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग को ब्रिटेन की हीथर वॉटसन और फिनलैंड के हेनरी कॉन्टिनेन ने हराया। 

ब्रिटेन की हीथर वॉटसन और फिनलैंड के हेनरी कॉन्टिनेन ने यह मुकाबला 7-6 (7-6), 6-4 से अपने नाम किया। इस हार के साथ ही सानिया का इस टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया है।

इससे पहले सानिया को महिला युगल के तीसरे दौर में भी हार का सामना करना पड़ा था। सानिया और बेल्जियम की कस्र्टन फ्लिपकेंस  की 13वीं सीड जोड़ी को तीसरी वरीयता प्राप्त ताइपे की युंग जान चान और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की तीसरी सीड जोड़ी ने एक घंटे 11 मिनट में 6-2, 6-4 से हराकर बाहर किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल