1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन में नहीं खेलेंगी विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप

अमेरिकी ओपन में नहीं खेलेंगी विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 17, 2020 07:05 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 07:05 pm IST

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष आठ में शामिल छह खिलाड़ी न्यूयॉर्क में अमेरिकी ओपन में हिस्सा नहीं लेंगी। 

Wimbledon, Wimbledon champion, Simona Halep, US Open- India TV Hindi
Simona Halep Image Source : GETTY IMAGES

विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप अमेरिकी ओपन का हिस्सा नहीं होंगी। इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही हैं और कोरोना वायरस महामारी के दौरान यूरोप में रहेंगी। दुनिया की पूर्व नंबर एक और मौजूदा नंबर दो खिलाड़ी हालेप ने रविवार को प्राग में खिताब जीता था।

हालेप ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सभी पहलुओं और जिन हालात का हम सामना कर रहे हैं उन पर गौर करने के बाद मैंने फैसला किया कि मैं अमेरिकी ओपन में खेलने के लिए न्यूयॉर्क की यात्रा नहीं करूंगी।’’ 

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष आठ में शामिल छह खिलाड़ी न्यूयॉर्क में अमेरिकी ओपन में हिस्सा नहीं लेंगी। 

नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी और गत चैंपियन बियांका आंद्रेस्क्यू पहले ही टूर्नामेंट से हट चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल