1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. China Masters 2025: फाइनल में टूटा सात्विक-चिराग का सपना, फाइनल में कोरियाई जोड़ी से मिली हार

China Masters 2025: फाइनल में टूटा सात्विक-चिराग का सपना, फाइनल में कोरियाई जोड़ी से मिली हार

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 21, 2025 05:43 pm IST,  Updated : Sep 21, 2025 05:43 pm IST

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फाइनल से पहले एक भी मैच नहीं हारा था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल दोनों मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की।

Satwiksairaj Rankireddy & Chirag Shetty- India TV Hindi
सात्विक चिराग और चिराग शेट्टी Image Source : AP

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को चाइना मास्टर्स टूर्नामेंट के मेन्स डबल्स के फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा। यह फाइनल मुकाबला 21 सितंबर को चीन के शेनझेन में खेला गया जहां 8वीं वरीयता प्राप्त सात्विक-चिराग को कोरिया के किम वोन हो और सियो सियुंग जाए ने 19-21, 19-14 से मात दी। फाइनल मुकाबला 41 मिनट तक चला। पहली बार सात्विक-चिराग की जोड़ी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन खिताबी जंग में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

फाइनल में सात्विक-चिराग की शुरुआत रही थी शानदार

फाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग ने शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की। पहले गेम में इंटरवल के दौरान सात्विक-चिराग की जोड़ी 11-7 से आगे थी, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, भारतीय जोड़ी इस मैच में पीछे चली गई। अंत में नतीजा ये हुआ कि अच्छी स्थिति में होने के बावजूद उन्हें पहले सेट में 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे गेम में भी इंटरवल से पहले तक सात्विक-चिराग बढ़िया प्रदर्शन कर रहे थे। एक समय स्कोर मैच 8-8 से बराबर था, लेकिन यहां भी सात्विक-चिराग से वही गलती हुई जो उन्होंने पहले सेट में की थी। आपको बता दें कि किम वोन हो और सियो सियुंग जाए की वर्ल्ड रैकिंग में नंबर 1 पर है। कोरियाई जोड़ी ने हाल ही में वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 के मेन्स डबल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था।

सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दर्ज की थी शानदार जीत

चाइना मास्टर्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक को 21-17, 21-14 से हराकर चाइना मास्टर्स के मेन्स डबल्स फाइनल में जगह बनाई थी। सात्विक-चिराग की मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ यह पांचवी जीत थी। भारतीय जोड़ी ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 में आरोन चिया और सोह वूई यिक को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया था।

सात्विक-चिराग को हॉन्ग कॉन्ग ओपन के फाइनल में भी मिली थी हार

सात्विक-चिराग को लगातार दूसरे फाइनल में हार मिली है। इससे पहले भारतीय जोड़ी को हॉन्ग कॉन्ग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उस फाइनल मैच में सात्विक-चिराग को चीन की जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग के हाथों 21-19, 14-21, 17-21 से हार मिली थी।

यह भी पढ़ें

श्रीलंका के बल्लेबाज का एशिया कप में बड़ा कारनामा, विराट के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

लिटन दास T20I क्रिकेट में बन गए नंबर-1, एक झटके में ध्वस्त हुआ शाकिब अल हसन का कीर्तिमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल