अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीजफायर का विस्तार हो गया है। मलेशिया में एशियान शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप की मौजूदगी में दोनों देशों ने इस पर हस्ताक्षर किए।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान शांति वार्ता के उद्देश्य से दोहा पहुंच गये हैं। दोनों देशों के प्रतिनधियों के बीच यहां शांति वार्ता कराई जाएगी।
इजरायल-हमास में शुक्रवार की दोपहर से युद्धविराम लागू हो जाने के बाद गाजा के खंडहरों में उम्मीदों का नया सुबेरा हो गया है, जहां आशाओं के नए फूल खिलने लगे हैं। हजारों फिलिस्तीनी अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस जाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने हमास को शांति प्रस्ताव मानने के लिए चार दिन का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि उसके बाद अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
सीरिया और इजरायल के बीच सीजफायर से सूवेदा में शांति की उम्मीद जगी है। द्रूज-बेदुईन संघर्ष और इजरायली एयरस्ट्राइक के बाद हुआ यह समझौता क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
ईरान और इजरायल के बीच युद्ध 12वें दिन भी जारी है। इस बीच, अमेरिका ने युद्धविराम का ऐलान कर दिया है लेकिन ईरान ने उसे मानने से इनकार कर दिया है और इजरायल इसपर खामोश है। जानें युद्ध में अब आगे क्या होगा?
इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है और कहा है कि सीजफायर की कोई एक्सपायरी डेट नहीं है, अब अगर उधर से गोली चली तो मुश्किल होगी।
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध विराम वार्ता में देरी होने पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संघर्ष विराम वार्ता में विलंब होने पर कहा है कि अगर आगे भी यही स्थिति रही और किसी भी देश के कारण इसमें बाधा आई तो हम यह कहकर उन्हें छोड़ देंगे कि आप मूर्ख हैं।
हमास का इससे पहले कहना था कि वह केवल तभी बंधकों को रिहा करेगा जब इजरायल एक स्थायी युद्धविराम पर सहमत होगा, गाज़ा से अपनी सेना हटाएगा और फिलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।
रूस और यूक्रेन के बीच 3 वर्ष से अधिक समय से चल रहा युद्ध अब खत्म होने जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि यूक्रेन भी युद्ध के पूर्ण विराम पर सहमत हो गया है। अब मुझे रूस जाना होगा।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। इजरायल गाजा संघर्ष विराम को और आगे बढ़ाने के लिए नेतन्याहू ने अमेरिकी प्रस्ताव को मानने की बात कही है।
तुर्की में कुर्द चरमपंथियों ने 40 वर्षों से जारी संघर्ष को विराम करने का ऐलान कर दिया है। इसे तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन के लिए बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
गाजा युद्ध विराम समझौता आखिरी वक्त में अधर में लटक गया था। मगर अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का नया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इजरायली अधिकारियों को बंधकों की रिहाई के करीब पहुंचने का दावा किया है।
इजरायल और हिजबुल्लाह में विराम से पहले देखें लेबनान में तबाही की तस्वीरें
गाजा में अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को इजरायल ने स्वीकार कर लिया है। इसे फिलिस्तीनियों के लिए बहुत बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। इस मसौदे में इजरायली बंधकों की रिहाई, इजरायली सैनिकों की गाजा से चरणों में सैन्य वापसी और फिलिस्तीनियों का पुनर्वास और मदद शामिल है।
हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया ने कतर के प्रधानमंत्री और मिस्र के खुफिया मामलों के मंत्री को बता दिया है कि वह उनके युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमत होने के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, इजरायल इस समझौते पर सहमत नहीं है।
रूस और यूक्रेन के बीच 1 वर्ष से अधिक समय से चल रहे युद्ध को लेकर चीन ने दोनों देशों को शांति का प्रस्ताव दिया है, मगर यूक्रेन इसके लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन ने चीन को दो टूक कह दिया है कि अपने भूभाग गवांकर कीव रूस के साथ किसी भी शांति प्रस्ताव या संघर्ष विराम का समझौता स्वीकार नहीं करेगा।
Ceasefire in Yemen: यमन में लंबे समय से चल रहे संघर्ष में अब तक 10 हजार लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 40 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। इसके बावजूद यहां हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लगभग 140 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए नियंत्रण रेखा के उस ओर स्थित शिविरों में इंतजार कर रहे हैं।
केंद्र ने नगालैंड के तीन उग्रवादी समूहों के साथ संघर्षविराम समझौते को सोमवार को एक और साल के लिए बढ़ा दिया, जो अगले वर्ष अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़