अपने एडवाइजरी नोट CIVN-2025-0330 में इस साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने Windows, macOS, and Linux के लिए Google Chrome में दो अलग-अलग कमजोरियों को उजागर किया है।
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन के तहत कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने 700 साइबर अपराधियों को धर दबोचा है।
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अब इजरायल भारत का साथी बनेगा। इजरायली कंपनी ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भारत में बड़े पैमाने पर निवेश का ऐलान किया है।
लोगों के मोबाइल फोन पर RBI के नाम से वॉइसमेल आ रहे हैं। इस वॉइसमेल में लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि उनका बैंक खाता ब्लॉक कर दिया जाएगा।
गुजरात पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ‘साइबर गुलामी’ नेटवर्क के सरगना नीलेश पुरोहित को गिरफ्तार किया, जो सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवाओं को म्यांमार और कंबोडिया के साइबर फ्रॉड कैंपों में बेचता था। नेटवर्क में पाकिस्तानी एजेंट, चीनी कंपनियां शामिल थीं और सैकड़ों लोगों की तस्करी हो चुकी थी।
भोपाल पुलिस ने बताया है कि अपराधी फर्जी कॉल कर ओटीपी मांगते हैं। इसके साथ ही फर्जी एप इंस्टॉल कराते हैं। ऐसा करने पर ठगी का शिकार हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के लिए कोई ओटीपी नहीं लगता है।
सरकार ने Apple के डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। एप्पल के प्रोडक्ट्स जैसे कि आईफोन, आईपैड, मैकबुक आदि इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बड़े साइबर अटैक के खतरे को लेकर आगाह किया गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बहन विजयेता बसु साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। ठगों ने उन्हें एक फर्जी पार्सल डिलीवरी मैसेज भेजकर करीब 1.8 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया।
कॉर्पोरेट दुनिया में साइबर क्राइम का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भारत की दिग्गज फार्मा कंपनी डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज लिमिटेड को हैकर्स ने 2.16 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया।
देश के करोड़ों एंड्रॉइड फोन के लिए सरकार ने बड़ी चेतावनी जारी की है। CERT-In ने बड़े साइबर अटैक का खतरा बताया है। ये फोन Samsung, OnePlus, Realme, Redmi, Xiaomi, Oppo, Vivo, Motorola, Google Pixel जैसे ब्रांड्स के हो सकते हैं।
टोल टैक्स के पैसे अलग से नहीं दिए तो कैब ड्राइवर ने महिला यात्री को ''कॉल गर्ल'' के नाम से बदनाम कर दिया। इस खबर में पढ़ें ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ क्या करतूत की।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में खराबी के कारण 800 से ज़्यादा उड़ानें विलंबित हुईं। जानिए क्या हैं ताजा हालात...
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा से कई फ्लाइटें देर से उड़ रही हैं। इन फ्लाइट के देरी से उड़ने पर भारत सरकार के आईटी मंत्रालय का बयान सामने आया है।
भदोही में बेटी के अपहरण मामले और फिर उसी की मां के साथ हुई साइबर ठगी के केस ने चौंका दिया है। साइबर ठग ने किडनैप हुई बच्ची की मां को पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया था। पढ़ें ये पूरा मामला क्या है।
मंगलुरु पुलिस ने 78 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसने कथित रूप से इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करके लोगों के साथ फ्रॉड किया।
दिल्ली में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने देशभर में लाखों रुपये से ज्यादा की ठगी की है।
ट्रैफिक चालान के नाम पर नए तरीके का फ्रॉड हो रहा है। इन दिनों साइबर अपराधी ट्रैफिक चालान के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। इसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।
सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि वह इस मुद्दे को सख्ती के साथ संबोधित करेंगे। सुनवाई के दौरान उन्होंने इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया और इस बात पर हैरानी जताई की देश में 3000 करोड़ की ठगी हो चुकी है।
आरोपियों ने 100 फर्जी बैंक अकाउंट के जरिए दुबई में बैठे साइबर अपराधियों तक 200 करोड़ रुपये पहुंचाए। सीआईडी ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे कीं जांच जारी है।
गूगल का दावा है कि हर महीने एंड्रॉइड फोन पर 1 बिलियन स्पैम कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक किया जाता है और यूजर्स को सेफ रखने की कोशिश की जाती है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़