पाकिस्तान में जिस तरह के हालात हैं उसे लेकर सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति की बैठक की है। सुरक्षा को लेकर बुलाई गई इस बैठक में प्रमुख विपक्षी दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता नहीं पहुंचे।
पाकिस्तान के सुरक्षाबलों को खैबर पख्तूनख्वा में बड़ी कामयाबी मिली है। खैबर जिले के टोर दर्रा क्षेत्र में चलाए गए अभियान में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है।
बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में बीएलए ने पाक सेना के काफिले के एक वाहन को विस्फोट में उड़ा दिया है।
बलूच लिब्रेशन आर्मी ने पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामले में नया दावा किया है। बीएलए ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की जिद की वजह से 214 बंधक मारे गए। हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।
पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामले में एक नई कहानी सामने आई है। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने सभी बंधकों को रिहा कराकर रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा कर लिया है। इस बीच, एक पंजाबी फौजी ने पाक सेना की पोल खोली है।
पाकिस्तानी सेना ने ट्रेन हाईजैक मामले में बड़ा दावा किया है। उसका कहना है कि सुरक्षाबलों ने अब तक 155 यात्रियों को मुक्त करा लिया है। बदले में बीएलए के 27 उग्रवादी मारे गए हैं।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश की फौज को बड़ी नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा है कि सेना को अपनी संवैधानिक सीमाओं में लौटना चाहिए।
पाकिस्तानी सेना के अधिकार अनधिकृत व्यक्तियों के पास पहुंचने से अधिकारियों में खलबली मच गई है। अब अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि किस जुगाड़ से अनधिकृत व्यक्तियों तक सेना के उन्नत हथियार पहुंच जा रहे हैं।
पाकिस्तान की सेना ने एक अभियान के तहत अलग-अलग ठिकानों पर हेलीकॉप्टर से आतंकवादियों पर बड़ा हवाई हमला किया। इस दौरान 17 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया गया है।
पाकिस्तान में इन दिनों भारी बवाल मचा हुआ है। मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों द्वारा इस्लामाबाद मार्च के बाद सुरक्षाबलों ने कड़ी कार्रवाई की है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 9 आतंकवादी और 8 सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-इस्लाम के दो महत्वपूर्ण कमांडर भी मारे गए।
पाकिस्तान में लगातार हो रही आतंकी घटनाओं से सेना भी आजिज आ चुकी है। पाक सेना प्रमुख ने टीटीपी के आतंकियों के प्रति अपनी झल्लाहट व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि खवारिज आतंकियों का केंद्र बन गया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पिछले 48 घंटों में हुए 2 बड़े हमलों ने सुरक्षाबलों को चिंता में डाल दिया है। इन दो हमलों में कुल मिलाकर 18 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को आखिर कौन सा डर इतना सता गया कि उन्हें देश की राजधानी में सेना के जवानों की तैनाती करनी पड़ गई। पूरे इस्लामाबाद को छावनी में बदल दिया गया है। जगह-जगह फौजी गश्त करते दिख रहे हैं।
आतंकियों ने पाकिस्तान को दहला कर रख दिया है। तीन अलग-अलग घटनाओं में आतंकियों ने 40 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। बलूचिस्तान के मूसाखेल जिले में पंजाब प्रांत के कम से कम 23 लोगों की पहचान कर के हत्या की गई है।
पाकिस्तानी आतंकी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि उसका एक भाई पाकिस्तानी सेना का हिस्सा था और वह जम्मू कश्मीर की बटालियन में शामिल था।
पाकिस्तानी सेना के जवान इन दिनों एलओसी के पास पठानी सूट में दिखाई दे रहे हैं। इसके पीछे पाकिस्तानी सेना की सोची-समझी साजिश है। दरअसल पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में विक्टिम कार्ड खेलने की तैयारी में जुटा हुआ है।
पीएम मोदी के बयान के बाद पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। घबराहट के कारण पाकिस्तानी आर्मी ने बॉर्डर पर कुछ एक्सट्रा जवान तैनात कर दिए हैं।
पाकिस्तानी सेना से इमरान खान को अपनी हत्या का डर सता रहा है। इसका दावा खुद कई बार वह कर चुके हैं। अब 9 मई की हिंसा मामले में सेना उन्हें हिरासत में लेना चाहती है। इसके खिलाफ इमरान खान कोर्ट पहुंच गए हैं।
सेना के वीर जवान सुभाष चंद्र ने पाकिस्तानी सेना और आतंकियों का डटकर मुक़ाबला किया और कुछ को उन्होंने मार भी गिराया। इस दौरान उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, देश के सपूत ने एक आतंकी मारा गया और 2 आतंकी पाकिस्तान ऑक्यूपाईड कश्मीर के हॉस्पिटल में एडमिट है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़