1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ को पुलिस ने रिमांड पर लिया, उमेशपाल की हत्या और माफिया के साम्राज्य पर होंगे सवाल

अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ को पुलिस ने रिमांड पर लिया, उमेशपाल की हत्या और माफिया के साम्राज्य पर होंगे सवाल

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Swayam Prakash
 Published : May 03, 2023 09:48 am IST,  Updated : May 03, 2023 09:48 am IST

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के वकील सौलत हनीफ को पुलिस कस्टडी रिमांड पे लेकर पूछताछ करेगी। सौलत की पुलिस कस्टडी रिमांड आज शाम 6 बजे खत्म होगी।

Atiq Ahmed's lawyer Khan Soulat Hanif- India TV Hindi
अतीक अहमद का वकील खान सौलत हनीफ Image Source : FILE PHOTO

उमेश पाल हत्याकांड पुलिस की जांच तेज होती जा रही है। जांच टीम ने अब अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ को कस्टडी रिमांड पर लिया है। खान सौलत नैनी सेंट्रल जेल में बंद है जिसे आज कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस ने खान को कस्टडी रिमांड पर लिया है। अतीक के वकील खान सौलत से पुलिस लाइन में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उमेश पाल हत्याकांड में सौलत की भूमिका को लेकर सवाल जवाब करेगी। साथ ही माफिया अतीक के अवैध साम्राज्य को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

12 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर खान सौलत 

बताया जा रहा है कि वकील खान सौलत 12 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेगा। सौलत की पुलिस कस्टडी रिमांड आज शाम 6 बजे खत्म होगी। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के वकील सौलत हनीफ को पुलिस कस्टडी रिमांड पे लेकर पूछताछ करेगी। आज शाम 6 बजे तक पुलिस के पास सौलत की कस्टडी रिमांड है। पुलिस सौलत को नैनी जेल से लाकर पुलिस लाइन में पूछताछ कर रही है।

जहां रुके थे हमलावर, उस होटल पर गिर सकती है गाज
वहीं अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले सनी लवलेश और अरुण खुल्दबाद के जिस स्टे इन होटल में रुके थे, उस होटल की पड़ताल पीडीए (प्रयागराज डवलेंपमेंट अथॉरिटी) ने शुरू की। पीडीए नक्शा के बारे में पता कर रही है कि नक्शा पास है भी या नहीं। पीडीए की टीम ने होटल का निरीक्षण भी किया है। नक्शे का पता लगाने के बाद होटल को नोटिस भेज सकती है पीडीए।

ये भी पढ़ें-

हनुमान की तुलना बजरंग दल से करने पर भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी से की माफी की मांग

नीतीश कटारा मर्डर केस: दिल्ली हाईकोर्ट से विशाल यादव को झटका, पैरोल की मांग खारिज
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।