1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली हिंसा मामला: मौलाना तौकीर रजा के मददगारों के होटल सील, सीएम योगी का बुलडोजर भी गरजेगा?

बरेली हिंसा मामला: मौलाना तौकीर रजा के मददगारों के होटल सील, सीएम योगी का बुलडोजर भी गरजेगा?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 28, 2025 10:34 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 11:29 pm IST

बरेली में हुई हिंसा के मामले में योगी सरकार का एक्शन जारी है। यूपी पुलिस ने तौकीर रजा की मदद करने वालों के चार होटल को सील कर दिया है। माले में अब तक तौकीर रजा समेत 27 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

बरेली हिंसा मामले में यूपी पुलिस का एक्शन जारी- India TV Hindi
बरेली हिंसा मामले में यूपी पुलिस का एक्शन जारी

बरेली हिंसा मामले में अब मौलाना तौकीर रजा की मदद करने वालों पर भी यूपी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तौकीर रजा फ़ाइव इन्क्लेव के जिस मकान में छिपे थे, उसके मालिक के चार लग्ज़री होटलों को प्रशासन ने सील कर दिया है। इस मामले में योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू हो गई है और अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ और उसकी पत्नी आसिफा के नाम पर करोड़ों रुपये के होटल 'स्काईलार्क' और 'फैम लॉन' को सील कर दिया गया है। 

मौलाना को शरण देने वालों पर शिकंजा

बरेली हिंसा के मामले में  ब्लॉक डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने मौलाना तौक़ीर रज़ा के करीबियों के कुल तीन होटल सीज़ कर लिए है। इन सभी पर नियम के ख़िलाफ़ निर्माण का आरोप है। बता दें कि, शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद भड़की हिंसा के बादल काफी बवाल मचा था। 

इन तीन होटलों को सीज किए जाने के पीछे वजह ये बताई गई है कि शुक्रवार को तौकीर रजा यहीं शरण दी गई थी। ये होटल और मैरेज हॉल तौकीर रजा के करीबी के हैं, जिन पर प्रशासन ने एक्शन लिया है। एसपी मानुष पारीक ने बताया कि अभी तक कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से तमंचा,गोलियां और पत्थर चप्पल बरामद किए गए हैं।

अबतक 27 लोग गिरफ्तार

बरेली हिंसा में योगी की पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन हो रहा है। आज यानी रविवार को 15 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिसके बाद कुल मिलाकर अब तक मौलाना तौकीर समेत 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी की गिरफ्तारी कैमरे और CCTV फुटेज के आधार पर हुई है जिनमें ये सभी पुलिस टीम पर हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सभी माफी मांग रहे हैं और हाथ जोड़कर दोबारा गलती ना करने की कसमें खा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

VIDEO: घर में घुसे अनजान शख्स ने बच्चे को तीन टुकड़ों में काट डाला, खून का फव्वारा देख बेहोश हुई मां

दिल्ली के हाई सिक्योरिटी ज़ोन में आधा किलो सोना और 35 KG चांदी की लूट, एक करोड़ की ज्वेलरी लेकर भागे लुटेरे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।