1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस में बेटे को लोहे की जंजीरों में बांधा, बाजार पहुंचा तो मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

हाथरस में बेटे को लोहे की जंजीरों में बांधा, बाजार पहुंचा तो मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 04, 2025 11:33 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 11:40 pm IST

हाथरस में एक युवक को जंजीरों से बांधकर रखा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटे को लोहे की जंजीरों में बांधा - India TV Hindi
बेटे को लोहे की जंजीरों में बांधा Image Source : REPORTER

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नशे की लत छुड़ाने के लिए परिजनों ने अपने ही बेटे को जंजीरों में जकड़ दिया। मामला थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एवरनपुर गांव का है। दरअसल, एवरनपुर गांव निवासी सुभाष लंबे समय से नशे की लत का शिकार था। कई बार समझाने और इलाज कराने के बावजूद जब कोई असर नहीं हुआ, तो परिजनों ने उसे घर में कैद कर उसके पैर में लोहे की जंजीर बांध दी। लेकिन रविवार को सुभाष किसी तरह जंजीरों सहित घर से निकलकर बाजार पहुंच गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

बाजार में जब लोगों ने युवक के पैर में बंधी जंजीर देखी, तो अफरा-तफरी मच गई, आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मजबूरी क्या थी कि बेटे को जंजीरों में जकड़ना पड़ा।

 चोरी के आरोप में व्यक्ति को खंभे से बांधकर पीटा गया

वहीं, पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में रामलीला मेले में चोरी के आरोप में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने कथित तौर पर खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। सोमवार को हुई यह घटना तब प्रकाश में आई जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पीड़ित को एक दुकान से कथित तौर पर मोबाइल फोन और गैस सिलेंडर चुराते हुए पकड़ा गया था। 

पुलिस के अनुसार, दुकानदारों के एक समूह ने उक्त व्यक्ति को लकड़ी के खंभे से बांध दिया और कई घंटे तक लाठियों से पीटा और और उसे लात-घूंसे मारे। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पूरनपुर थाना प्रभारी पवन पांडेय ने मंगलवार को बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले की जांच की गई और चौकी प्रभारी अरुण कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। 

रिपोर्ट- रवि चौधरी, हाथरस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।