1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: झांसी के सीपरी बाजार में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, 10 घंटे तक मशक्कत करती रहीं फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां

यूपी: झांसी के सीपरी बाजार में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, 10 घंटे तक मशक्कत करती रहीं फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 04, 2023 06:38 am IST,  Updated : Jul 04, 2023 07:14 am IST

झांसी स्थित सीपरी बाजार में भीषण आग में 4 लोगों की मौत हो गई। आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की 25 गाड़ियां जुटीं, तब जाकर इस पर काबू पाया गया। इस हादसे में 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

 Jhansi- India TV Hindi
सीपरी बाजार में लगी भीषण आग Image Source : ANI

झांसी: यूपी के झांसी स्थित सीपरी बाजार में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस आग की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा इतना भीषण था कि आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियों को 10 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये आग इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में लगी थी। रेस्क्यू ऑपरेशन में 7 लोगों को बचा लिया गया है। अभी भी मौके पर फायर ब्रिगेड और प्रशासन के लोग मौजूद हैं। दुकानों को फिर से चेक किया जा रहा है।

झांसी के एसएसपी राजेश एस का बयान 

इस हादसे पर झांसी के एसएसपी राजेश एस का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, 'सीपरी बाजार क्षेत्र में हुए अग्निकांड में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। बरामद सभी शवों की पंचनामा प्रक्रिया रात में ही की जाएगी। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और दुकानों की दोबारा जांच की जा रही है।'

आग से काफी नुकसान हुआ है और लोग घायल हुए हैं। कई वाहनों के भी आग की चपेट में आने की खबर है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। आग लगने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी की बात भी सामने आई। इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया, इसके लिए प्रशासन कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रहा है। 

ये भी पढ़ें: 

तुर्की बना स्वीडन की राह में रोड़ा, NATO की सदस्यता दिलाए जाने के खिलाफ कही ये बात

महाराष्ट्र के बाद बिहार? सुशील मोदी बोले-नीतीश अगर BJP के दरवाजे पर अपनी नाक रगड़ेंगे, तब भी..

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।