1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तेज आंधी बरसात में उड़ गया पुरी के श्री मंदिर का ध्वज, श्रद्धालु भयभीत हुए

तेज आंधी बरसात में उड़ गया पुरी के श्री मंदिर का ध्वज, श्रद्धालु भयभीत हुए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2020 06:30 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 06:37 pm IST

ओडिशा के पवित्र श्री मंदिर की चोटी पर लगे ध्वज ने आज एक बार फिर से उड़ान भरी। ध्वज के चोटी से निकल जाने को भक्त अपशगुन मानते हैं जिसकी वजह से भक्त घबराए हुए हैं।

Sri Temple- India TV Hindi
Sri Temple - श्री मंदिर Image Source : KALINGA TV

ओडिशा के पवित्र श्री मंदिर की चोटी पर लगा ध्वज आज एक बार फिर से हट गया। ध्वज के चोटी से निकल जाने को भक्त अपशगुन मानते हैं जिसकी वजह से भक्त घबराए हुए हैं। हालांकि, मंदिर के सेवादारों का कहना है कि तेज हवाओं और बारिश का कारण हो सकता है कि श्री मंदिर के ऊपर पवित्र झंडा उड़ गया हो। इसमें घबराने की कोई बात नहीं है।

संयोगवश इस वर्ष पवित्र ध्वज के साथ इस तरह की ये चौथी घटना है। पहली बार पवित्र ध्वज में गांठ लग गई थी जिसकी वजह ये उड़ना बंद हो गया था। दूसरी बार इस ध्वज ने आग पकड़ ली थी। तीसरी बार अम्फान चक्रवात से ठीक पहले झंडा फहराया गया था। वहीं अब ये ध्वज तेज हवाओं और बारिश में उड़ गया। 

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर यहां के लोग पहले से ही चिंतित है। अब इस तरह से पवित्र ध्वज के हटने से लोग और परेशान हो गए हैं। वहीं भगवान जगन्नाथ की यात्रा को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (एसजेटीएमसी) ने ओडिशा सरकार को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं के बिना पुरी में वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकालने का सुझाव दिया है। रथयात्रा पुरी में 23 जून को प्रस्तावित है। ओडिशा सरकार ने समिति की सिफारिश को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे को पुरी के लिए ट्रेनें नहीं चलाने का आग्रह किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।