Airport Interesting Facts: दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं जहां की कोई न कोई जगह रहस्यमयी जरूर है। इसके रहस्य भी इतने अजब—गजब हैं कि उनके बारे में सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसी ही एक जगह भारत के पड़ोसी देश नेपाल में है, जो कि असल में एक एयरपोर्ट है। इस एयरपोर्ट के बारे में दावा किया जाता है कि, यहां पर जैसे ही कोई प्लेन पहुंचता है तो उसका इंजन अपने आप ही बंद हो जाता है। इस तथ्य के बारे में पढ़ते ही सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं। मगर आज हम आपको बताएंगे कि क्या सच में नेपाल के इस एयरपोर्ट पर प्लेन का इंजन अपने आप बंद हो जाता है ?
गौरतलब है कि, नेपाल में कुल 40 से 50 एयरपोर्ट होने का दावा किया जाता है। इसमें से अधिकांश एयरपोर्ट घरेलू हैं और 3 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। नेपाल के तीन प्रमुख एयरपोर्ट के नाम इस प्रकार हैं:
इन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों की खास बात ये है कि ये एयरपोर्ट नेपाल के दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देते हैं। विशेषकर पर्यटन के लिहाज से इसमें काठमांडू भी शामिल है जो कि मुख्य प्रवेश द्वार है।

बता दें कि, नेपाल में 4 ऐसे खतरनाक एयरपोर्ट हैं जिनके बारे में सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आज हम आपको नेपाल के 4 सबसे खतरनाक एयरपोर्ट के बारे में भी बता देते हैं। इन एयरपोर्ट को आप इस तरह समझ सकते हैं:
यदि आपको नहीं पता है तो बता दें कि, नेपाल में एक ताल्चा एयरपोर्ट है। यह मृगु जिले में रारा नेशनल पार्क में मौजूद नेपाल के सबसे खतरनाक हवाई अड्डों में जाना जाता है। यह 2,735 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है।

यहां ज्यादातर दिनों में लोगों को बर्फ ही दिखाई देगी। यही कारण है कि, यहां प्लेन के फिसलने की संभावना बढ़ जाती है। सर्दियों में भयानक ठंड के कारण यहां पर मौजूद या आने वाले प्लेन के इंजन अपने आप ही बंद हो जाते हैं। इसके साथ कई और समस्याएं होने की कई और हादसे हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
UAE, दुबई और अबू धाबी में क्या अंतर है, जवाब सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; चाहे तो शर्त लगा लीजिए
संपादक की पसंद