1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: आसनसोल में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां पहुंचींं-देखें वीडियो

पश्चिम बंगाल: आसनसोल में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां पहुंचींं-देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 24, 2024 09:59 am IST,  Updated : Feb 24, 2024 10:37 am IST

पश्चिम बंगाल के आसनसोल के जादूडांगा इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। देखें वीडियो-

fire in factory- India TV Hindi
आसनसोल में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग Image Source : ANI

पश्चिम बंगाल | आसनसोल के जमुरिया के जादूडांगा इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।  हालांकि एजी कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है, फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, जामुड़िया के जादूडांगा में एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री पेट्रो उत्पाद की है जहां पीपी फोम का उत्पादन   होता था। शिल्पांचल में ड्रीम पॉलीपैक नाम की इस फैक्ट्री की गोदाम में शनिवार की सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें आसमान की ओर उठ रही हैं। इस दौरान आग से निकल रहे धुंए का गुबार आसमान में छाया हुआ है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ गई है। कुछ दिनों पहले ही पश्चिम बंगाल के हावड़ा में घुसुड़ी इलाके में प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। फैक्ट्री में आग लगने के निकलने वाले धुएं एवं लपटों को देख लोगों ने  दमकल विभाग को सूचना दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।