1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC के 10 सांसदों के साथ PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- हमारा पैसा 110 दिनों से रुका हुआ है

TMC के 10 सांसदों के साथ PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- हमारा पैसा 110 दिनों से रुका हुआ है

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 20, 2023 11:46 am IST,  Updated : Dec 20, 2023 12:08 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्य के लिए फंड जारी करने की मांग को लेकर पीएम मोदी से मिलीं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल के लिए फंड जारी करने की मांग को लेकर पीएम मोदी से ममता बनर्जी मिलीं। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने गरीब का पैसा नहीं दिया। हमारा पैसा 110 दिनों से रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि मैने और मेरे साथ 10 सांसदों के डेलिगेशन ने पीएम से मुलाकात की।

पीएम ने ध्यान से मेरी बात सुनी: ममता बनर्जी

ममता ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, "आवास योजना की स्कीम बंद कर दी गई। फाइनेंस कमीशन का भी पैसा नहीं मिल रहा है। हम पहले भी तीन बार पीएम मोदी से मिल चुके हैं। आज पीएम ने कहा है कि हमारे ऑफिसर और आपके ऑफिसर मिलकर बात करेंगे। पीएम ने ध्यान से मेरी बात सुनी है।" वहीं, टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले पर ममता बनर्जी ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विपक्षी गठबंधन में पीएम उम्मदीवार पर क्या बोलीं?

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की मीटिंग में प्रधानमंत्री के उम्मीदवार पर चर्चा को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का समर्थन किया और मेरा समर्थन अरविंद केजरीवाल ने किया।

जगदीप धनखड़ ने विपक्ष को जमकर लगाई फटकार

वहीं, विपक्षी सांसदों के निलंबन पर संसद में संग्राम बढ़ गया है। संसद के दोनों सदनों में आज हंगामा हुआ है। इसके बाद राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष को जमकर फटकार लगाई। धनकड़ ने कहा कि वो अपना अपमान बर्दाश्त कर लेंगे, खून का घूंट पीने को तैयार हैं, लेकिन इस पद और सदन की गरिमा नहीं गिरने देंगे। जगदीप धनखड़ ने कहा कि कल संसद में जाट समाज का अपमान किया गया। उनकी जाति को बेइज्जत किया गया। उनके अपमान पर कांग्रेस अध्यक्ष चुप रहे, खरगे की चुप्पी उनके कानों में गूंज रह है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।