1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अतीक-अशरफ की मौत पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

अतीक-अशरफ की मौत पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 16, 2023 03:04 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 03:04 pm IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि वह देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कानून.व्यवस्था के पूरी तरह से चरमरा जाने से स्तब्ध हैं। ममता प्रयागराज में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात तीन हमलावरों द्वारा उस समय गोली मारकर हत्या किये जाने से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया दे रही थीं।

अतीक-अशरफ की मौत पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?- India TV Hindi
अतीक-अशरफ की मौत पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा? Image Source : FILE

West Bengal News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर की गई हत्या पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने इस हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि वह देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कानून.व्यवस्था के पूरी तरह से चरमरा जाने से स्तब्ध हैं। ममता प्रयागराज में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात तीन हमलावरों द्वारा उस समय गोली मारकर हत्या किये जाने से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। 

जब पुलिस दोनों भाइयों को चिकित्सा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी। तृणमूल कांग्रेस ‘टीएमसी‘ की प्रमुख ममता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अपराधी अब पुलिस और मीडिया की मौजूदगी से बेफिक्र होकर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं, जो बेहद ‘शर्मनाक‘ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं उत्तर प्रदेश में फैली अराजकता और कानून.व्यवस्था के पूरी तरह से चरमरा जाने से स्तब्ध हूं। यह शर्मनाक है कि अपराधी अब पुलिस और मीडिया की उपस्थिति से बेफिक्र होकर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं।‘

गौरतलब है कि यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई। शनिवार रात अस्पताल में चेकअप के लिए जब दोनों को पुलिस के पहरे में ले जाया जा रहा था, तब अतीक और अशरफ मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए जा रहे थे, तभी उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई और 44 साल की माफियागिरी का अंत महज 7 सेकंड में हो गया और उनकी मौत हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।