1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यरूशलम घोषणा को लेकर संरा के प्रस्ताव पर आमेरिका ने इस्तेमाल किया वीटो

यरूशलम घोषणा को लेकर संरा के प्रस्ताव पर आमेरिका ने इस्तेमाल किया वीटो

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2017 07:20 am IST,  Updated : Dec 19, 2017 07:20 am IST

अमेरिका ने यरुशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को खारिज करने वाले संयुक्त राष्ट्र के एक मसौदा प्रस्ताव पर आज वीटो कर दिया।

US use veto on united nation proposal for Jerusalem...- India TV Hindi
US use veto on united nation proposal for Jerusalem declaration

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिका ने यरुशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को खारिज करने वाले संयुक्त राष्ट्र के एक मसौदा प्रस्ताव पर आज वीटो कर दिया। (अमेरिका: पटरी उतर हाईवे पर गिरी ट्रेन की बोगिंया, कई लोगों की मौत )

सुरक्षा परिषद के 14 अन्य सभी सदस्यों ने प्रावधान का समर्थन किया। अमेरिकी राजदूत निक्की हेली द्वारा वीटो किया जाना अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से यरुशलम ले जाने के ट्रंप के फैसले पर वाशिंगटन का अलग थलग पड़ना दिखाता है।

सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों में अमेरिका के मित्र देशों-ब्रिटेन, फांस, इटली, जापान और यूक्रेन समेत 14 देशों ने प्रावधान का समर्थन करते हुए जोर दिया कि यरुशलम के दर्जे पर किसी भी फैसले का ‘‘कानूनी प्रभाव नहीं है और यह निष्प्रभावी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश