1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: रोहिंग्या कैंप में मदरसे पर हमले में 7 लोगों की मौत, कई घायल

बांग्लादेश: रोहिंग्या कैंप में मदरसे पर हमले में 7 लोगों की मौत, कई घायल

 Reported By: IANS
 Published : Oct 23, 2021 09:00 am IST,  Updated : Oct 23, 2021 09:02 am IST

आतंकवादियों ने शुक्रवार को दारुल उलुम नदवतुल उलमा अल-इस्लामिया मदरसा पर हमला किया। घायलों में से 3 की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

बांग्लादेश: रोहिंग्या...- India TV Hindi
बांग्लादेश: रोहिंग्या कैंप में मदरसे पर हमले में 7 लोगों की मौत, कई घायल Image Source : PTI (FILE PHOTO)

ढाका: बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले के उखिया उपजिला में रोहिंग्या शिविर में एक मदरसे पर हुए हमले में 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान हाफिज मोहम्मद इदरीस, 32, इब्राहिम हुसैन, 24, अजीजुल हक, 22, और मोहम्मद अमीन, 32, मदरसा शिक्षक नूर आलम, हमीदुल्लाह, 55, और एक अन्य छात्र नूर कैसर, 15 के रूप में हुई है।

एपीबीएन के आठवें डिप्टी कैप्टन कामरान हुसैन ने बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार को दारुल उलुम नदवतुल उलमा अल-इस्लामिया मदरसा पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि घायलों में से 3 की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, इस सिलसिले में मुजीब नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश