1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तो क्या भारत-चीन के बीच तनाव को बढ़ावा दे रहा है ये देश?

तो क्या भारत-चीन के बीच तनाव को बढ़ावा दे रहा है ये देश?

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2017 08:18 am IST,  Updated : Jul 27, 2017 08:18 am IST

चीन के एक दैनिक समाचारपत्र ने आज अमेरिका और अन्य देशों पर आरोप लगाया कि वे दक्षिण चीन सागर चाल दोहराने और रणनीतिक लाभ हासिल करने के लिए चीन-भारत गतिरोध को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

तो क्या भारत-चीन के बीच...- India TV Hindi
तो क्या भारत-चीन के बीच तनाव को बढ़ावा दे रहा है ये देश?

बीजिंग: चीन के एक दैनिक समाचारपत्र ने आज अमेरिका और अन्य देशों पर आरोप लगाया कि वे दक्षिण चीन सागर चाल दोहराने और रणनीतिक लाभ हासिल करने के लिए चीन-भारत गतिरोध को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में सीधे तौर पर अमेरिका और आस्ट्रेलिया का उल्लेख करते हुए लिखा गया है, चीन और भारत के बीच गतिरोध के पांच सप्ताह से अधिक समय हो चुका है, सीधे तौर पर लिप्त दो के अलावा कुछ अन्य हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रहे हैं। इंस्टीगेटिंग सिनो इंडिया कंफ्रंटेशन वोंट बेनेफिट यूएस शीर्षक वाले इस लेख में अमेरिकी मीडिया में उन टिप्पणियों का उल्लेख किया गया है जिसमें अमेरिका का आवान किया गया था कि वह चीन को रोकने और मुकाबला करने और पूरे वि को चीन के खिलाफ एकजुट करने के लिए भारत को सहयोग मुहैया कराये। (भारत-चीन के बीच युद्ध की स्थिति में अमेरिका उठाएगा ये बड़ा कदम)

इसमें आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जुलिया बिशप के उस आवान पर भी आपत्ति जतायी गई है जिसमें डोकलाम मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की बात कही गई थी। लेख में कहा गया है, बिशप का इरादा गतिरोध की प्रकृति को अस्पष्ट करना और भारत के लिए छद्म समर्थन दिखाना है। लेख में कहा गया है अभी तक डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका-भारत संबंधों पर बहुत थोड़ा ध्यान दिया है, व्यापार एवं आव्रजन जैसे मुद्दों पर उनकी असहमति बनी हुई है। लेख में लिखा गया है, अमेरिकी सोच सकते हैं कि वे अपनी दक्षिण चीन सागर चाल को दोहरा सकते हैं। लेकिन अमेरिका को समुद्री विवादों से क्या मिला इसी तरह से अमेरिका को चीन-भारत टकराव से कोई लाभ नहीं मिलेगा। चीन अमेरिका के हस्तक्षेप के चलते अपने क्षेत्र की रक्षा करना नहीं छोड़ सकता।

लेख में कहा गया है कि अमेरिका हर उस जगह दिखायी पड़ता है जहां संघर्ष उभरते हैं लेकिन वह शायद ही कभी समस्याओं को सुलझााने के लिए निष्पक्ष रूख अपनाता है। इसमें लिखा है, पश्चिम में कुछ ताकतें हैं जो चीन और भारत के बीच एक सैन्य संघर्ष को भड़का रही हैं जिससे वे बिना अपने किसी खर्च के रणनीतिक लाभ हासिल कर सकें। अमेरिका ने यह रणनीति दक्षिण चीन सागर विवादों में अपनायी। इसमें कहा गया है, यह गौर करना जरूरी है कि करीब आधा सदी पहले चीन और भारत के बीच हुए सीमा युद्ध में अमेरिका और सोवियत संघ के अदृश्य हाथ थे। लेख में लिखा गया है, न तो चीन और न ही भारत कोई युद्ध चाहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश