1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया के साथ ‘हॉटलाइन’बहाल करना चाहते हैं किम जोंग, शांति की जताई इच्छा

दक्षिण कोरिया के साथ ‘हॉटलाइन’बहाल करना चाहते हैं किम जोंग, शांति की जताई इच्छा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 30, 2021 09:26 am IST,  Updated : Sep 30, 2021 12:44 pm IST

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग -उन ने कहा है कि वह अक्टूबर की शुरुआत में दक्षिण कोरिया के साथ ‘हॉटलाइन’ बहाल करेंगे। एक सरकारी मीडिया रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को किम के इस बयान की जानकारी दी गई।

दक्षिण कोरिया के साथ ‘हॉटलाइन’बहाल करना चाहते हैं किम जोंग, शांति की जताई इच्छा- India TV Hindi
दक्षिण कोरिया के साथ ‘हॉटलाइन’बहाल करना चाहते हैं किम जोंग, शांति की जताई इच्छा Image Source : AP (FILE)

सियोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग -उन ने कहा है कि वह अक्टूबर की शुरुआत में दक्षिण कोरिया के साथ ‘हॉटलाइन’ बहाल करेंगे। एक सरकारी मीडिया रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को किम के इस बयान की जानकारी दी गई। ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने किम के हवाले से कहा कि इस कदम का लक्ष्य दोनों देशों के बीच शांति की कोरियाई लोगों की इच्छा को पूरा करना है। 

किम के इस बयान से एक ही दिन पहले उत्तर कोरिया ने बुधवार को दावा किया था कि उसने एक नई ‘हाइपरसोनिक मिसाइल’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। केसीएनए ने कहा कि किम ने यह बयान देने के साथ ही दक्षिण कोरिया से अपील की कि वह अपने ‘‘अनुचित दोहरे व्यवहार’’ और ‘‘शत्रुतापूर्ण नीतियों’’ को त्याग दे। 

किम ने यह भी कहा कि अमेरिका की ‘‘शत्रुतापूर्ण नीतियां’’ और ‘‘सैन्य खतरे’’ अब भी बने हुए हैं और उसका वार्ता का हालिया प्रस्ताव केवल इस शत्रुता को छुपाने की कोशिश है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह अमेरिका को आर्थिक प्रतिबंधो में ढील और अन्य रियायतें देने के लिए राजी कर पाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश