1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक अदालत ने जैनब के आरोपी को दी चार बार मौत की सजा

पाक अदालत ने जैनब के आरोपी को दी चार बार मौत की सजा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 18, 2018 08:25 am IST,  Updated : Feb 18, 2018 08:25 am IST

पाकिस्तान की एक अदालत ने शनिवार को पिछले माह छह वर्ष की जैनब अमीन के साथ कुकर्म और हत्या के मामले में 24 वर्षीय एक युवक को मौत की चार सजाएं सुनाई है।

Pak court gives four death sentences to Zainab killer- India TV Hindi
Pak court gives four death sentences to Zainab killer

लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत ने शनिवार को पिछले माह छह वर्ष की जैनब अमीन के साथ कुकर्म और हत्या के मामले में 24 वर्षीय एक युवक को मौत की चार सजाएं सुनाई है। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले की घोषणा लाहौर सेंट्रल जेल में की गई। (ट्रंप और मोदी के संबंधों के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दिया यह बड़ा बयान )

अदालत ने इमरान अली को जैनब को अगवा करने, कुकर्म के बाद उसकी हत्या करने और आतंक फैलाने का दोषी करार देते हुए सजाएं सुनाई। इसके अलावा दोषी को बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौनाचार (कुकर्म) और शव को कूड़े में छुपाने खातिर आजीवन कारावास व 20 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अभियोजक एहतेशाम कादिर ने कहा कि आरोपी को खुद को बचाने के पूरे मौके दिए गए, लेकिन उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मासूम जैनब चार जनवरी को लापता हो गया था। उसका शव नौ जनवरी को कासुर शहर से बरामद होने के बाद पूरे देश में लोगों ने प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश