1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरियाई विद्रोहियों और जिहादियों के बीच झड़प, 19 लोगों की मौत, 35 घायल

सीरियाई विद्रोहियों और जिहादियों के बीच झड़प, 19 लोगों की मौत, 35 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 02, 2019 10:33 am IST,  Updated : Jan 02, 2019 10:33 am IST

उत्तरी सीरिया में जिहादियों और विद्रोहियों के बीच हिंसक झड़पों में कम से कम 19 लोग मारे गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

बेरूत: उत्तरी सीरिया में जिहादियों और विद्रोहियों के बीच हिंसक झड़पों में कम से कम 19 लोग मारे गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि पश्चिम अलप्पो प्रांत में आतंकवादी संगठन अलकायदा से संबंद्ध हयात तहरीर अल शाम (एचटीएस) और विद्रोहियों के एक संगठन के बीच झड़प हुई। 

एचटीएस ने आरोप लगाया कि विद्रोही संगठन नूरेद्दीनी अल जिंकी ने उसके पांच लड़ाकों की हत्या कर दी है। इसके बाद उसने पश्चिमोत्तर प्रांत इदलिब में विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। संगठन के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा कि एचटीएस के 12 लड़ाके और दो नागरिकों सहित जिंकी समूह के पांच लोग मारे गए।

उन्होंने कहा कि जिहादियों और विद्रोहियों के बीच हिंसक झड़पों में करीब 35 लोग घायल भी हुए हैं। बता दें कि नूरेद्दीनी अल जिंकी तुर्की समर्थित विद्रोही गठबंधन नेशनल लिबरेशन फ्रंट (एनएलएफ) में अहम स्थान रखता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश