1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में भीषण हादसा, दो ट्रेनों की टक्कर में कई लोगों की मौत

बांग्लादेश में भीषण हादसा, दो ट्रेनों की टक्कर में कई लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 23, 2023 05:58 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 06:06 pm IST

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भीषण रेल हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है।

बांग्लादेश में दो ट्रेनों की टक्कर - India TV Hindi
बांग्लादेश में दो ट्रेनों की टक्कर Image Source : (DHAKA TRIBUNE)

Bangladesh News:  बांग्लादेश में भीषण रेल हादसा हो गया है। रॉयटर्स ने पुलिस के हवाले से रिपोर्ट दी है कि बांग्लादेश में दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव अभियान जारी है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, अब तक इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बांग्लादेशी मीडिया की मानें तो मरने वालों की संख्या 20 पार हो चुकी है।

राहत और बचाव का काम युद्धस्तर पर जारी

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस भीषण रेल हादसे के बाद अग्निशमन सेवा कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव अभियान जारी है. समाचार एजेंसी के अनुसार, स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव अभियान जारी है।

बांग्लादेश की मीडिया के अनुसार मृतकों की संख्या 20

वहीं, बांग्लादेशी टीवी चैनल के मुताबिक, इस ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है. भैरब रेलवे पुलिस स्टेशन के प्रभारी (ओसी) मोहम्मद आलिम हुसैन शिकदर ने कहा कि ढाका जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ‘ईगारोसिन्दुर एक्सप्रेस गोधुली’ और किशोरगंज जाने वाली मालगाड़ी के बीच दुर्घटना सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे भैरब रेलवे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र इलाके में हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश